Advertisement
इस तारीख से महंगी होगी सरसों, खुले बाजार में बढ़ सकते हैं दाम

इस तारीख से महंगी होगी सरसों, खुले बाजार में बढ़ सकते हैं दाम

मंडियों में सरसों की आवक शुरू हो गई है. मंडियों में सरसों का भाव एमएसपी रेट से कम मिल रहा है. किसानों को 400 से लेकर 700 रुपये तक का नुकसान हो रहा है. जिससे किसान मायूस हैं. सरकार ने इस साल के लिए सरसों का एमएसपी 5650 रुपये तय कर रखा है. हालांकि अभी एमएसपी पर सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई है.  लेकिन किसान अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए सरसों बेचने को मजबूर है. ऐसे में खुले बाजार में ट्रेडर्स इसका फायदा उठा रहे हैं. लेकिन अब जल्द ही किसानों की ये समस्या हल हो सकती है.