मप्र विधानसभा चुनाव में किसान तक इलेक्शन कारवां पहुंच चुका है सूबे की राजधानी भोपाल में. शहरीकरण की तेज आंधी में भोपाल का नरेला विधानसभा क्षेत्र ही चुनिंदा गांवों को बचाने में कामयाब रहा है. इस सीट से भाजपा के कद्दावर नेता और राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग. वैसे तो 15 साल से सत्तारूढ़ भाजपा को पूरे प्रदेश में सत्ता विरोधी लहर यानी एंटी इन्कम्बेंसी लहर का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन शिवराज सरकार में अहम मंत्री होने के कारण सरकारी योजनाओं को सीधा लाभ राजधानी भोपाल के इलाकों को मिलने की वजह से इस सीट पर सारंग के लिए ज्यादा चुनौती नहीं है. इस चुनाव की सियासत पर किसान तक ने मंत्री विश्वास सारंग से चुनाव प्रचार में जनसंपर्क करते समय बात की.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today