Advertisement
देश के इन राज्यों में बदलेगा मॉनसून का मिजाज, किसानों को मिलेगी राहत, देखें Video

देश के इन राज्यों में बदलेगा मॉनसून का मिजाज, किसानों को मिलेगी राहत, देखें Video

Monsoon Update: पश्चिम और मध्य भारत में लगातार भारी बारिश (Heavy Rain) हो रही है. जिस वजह से कई जगहों में बाढ़ (Flood) जैसे हालात हैं. जबकि बिहार,झारखंड और पश्चिम बंगाल (Bihar, Jharkhand, West Bangal ) के कई हिस्सों में सूखे की स्थिति बनी हुई है. मौसम एक्सपर्ट देवेंद्र त्रिपाठी (Devendra Tripathi) का कहना है कि अगले 10-12 दिनों में मध्य भारत में बारिश जारी रहेगी. आगामी 15 दिनों में पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश होगी. जिस वजह से अगले 15 दिनों में बिहार-झारखंड के किसानों को राहत मिल सकती है. जबकि दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश (South India Rain) में कमी देखी जाएगी.