हरियाणा के रोहतक में अपनी मांगों को लेकर किसानों ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया. हाथों में झंडा लेकर किसानों ने कमिश्नरेट तक मार्च निकाला और सीएम मनोहर लाल खट्टर के नाम ज्ञापन सौंपा.... किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर व रोहतक में सेम की समस्या को उठाया. किसानों का कहना है कि पिछले तीन साल से उनकी सेम की फसल खराब हो रही है लेकिन मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. इसके साथ ही कर्जमाफी, एमएसपी गारंटी कानून अन्य मागों को पूरा करने की मांग की है. किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उनकी मागों को पूरा नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today