इस रक्षाबंधन भाइयों की कलाई पर सजेगी यह खास राखी. लखनऊ की मिनिएचर आर्टिस्ट मनीषा गोयल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए खास तौर से चंद्रयान वाली राखी बनाई है. यह राखी इस मायने में खास है क्योंकि इसमें चावल और दाल के एक दानों के ऊपर चंद्रयान का चित्र उकेरा गया है. मिनिएचर आर्टिस्ट एक दुर्लभ कला है. मनीष गोयल को इस विशेष कला के लिए राज्य से लेकर केंद्र तक के कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं. उन्होंने इस रक्षाबंधन राखी को चंद्रयान के लिए समर्पित किया है क्योंकि यह देश के लिए एक बड़ा गौरव है. वही हुए चावल और दाल के दानों पर ही अपनी पूरी चित्रकारी करती है क्योंकि इससे किसानों को भी सम्मान मिलता है. किसान अनाज को काफी मेहनत से पैदा करते हैं.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today