कैश फोर क्वेरी मामले में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा को बड़ा झटका लगा है. महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द हो गई है. बता दें कि लोकसभा में गुरुवार को कैश-फॉर-क्वेरी मामले में एथिक्स कमेटी ने रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट पर चर्चा के बाद ध्वनि मत से वोटिंग हुई. विपक्षी सांसदों ने इस दौरान वॉकआउट कर दिया. इसके बाद रिपोर्ट मंजूर हो गई. एथिक्स कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में महुआ के खिलाफ आरोपों को गंभीर बाताया था और कार्रवाई की मांग की थी. साथ ही संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की थी.
Copyright©2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today