देशभर में रेशम (Silk) का कपड़ा तैयार किया जाता है. वहीं ककून के जरिए भी रेशम के कपड़े को बनाया जाता है. इसका कपड़ा तैयार करने के लिए सबसे पहले ककून को गर्म पानी में चूना और सर्फ के साथ खौलाया जाता है, इसके बाद शुरू होती है धागे निकालने की प्रक्रिया, फिर रेशम के धागे का रोल बनाया जाता है. फिर रोल को हैंडलूम मशीन में डाला जाता है. उसके बाद रेशम तैयार हो जाता है.. बता दें कि झारखंड का सिल्क पूरे विश्व में प्रसिद्ध है. यहां के कूचाई सिल्क को GI टैग मिला हुआ है. झारक्राफ़्ट नामक संस्था रांची में महिलाओं के साथ मिलकर रेशमी कपड़े बनाती है इससे महिलाओं को रोजगार मिलता है..
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today