Advertisement
गेहूं की सिंचाई करने से पहले जान ले ये बातें,उत्पादन होगा डबल, देखें Video

गेहूं की सिंचाई करने से पहले जान ले ये बातें,उत्पादन होगा डबल, देखें Video

गेहूं की बुवाई का आदर्श समय 15 अक्टूबर से 15 नवंबर तक माना जाता है. वहीं कई किसान धान की महीन किस्म की कटाई करने के बाद गेहूं की बुवाई 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक करते हैं. गेहूं की पहली सिंचाई का सबसे उपयुक्त समय 21 दिन माना जाता है. पिछले हफ्ते हुई बारिश के चलते कई किसान इस मुश्किल में है कि वह सिंचाई करें या ना करें. ऐसे में लखनऊ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश दुबे ने किसान तक को बताया की किसान इस दुविधा में बिल्कुल भी ना रहे हैं और अपने खेतों की सिंचाई सही समय से कर दें.