चीनी का उपयोग हर घर में होता है. वहीं अब होटलों में चीनी के पैसे की मांग बढ़ती जा रही है. चीनी को पीसकर 5 ग्राम के पैक बनाकर 5 गुना तक ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है. या यूं कहें कि चीनी से चीनी बनाकर मुनाफा कमाने की एक मशीन को बस घर में लगाना होगा. चीनी के छोटा पाउच बनाने के लिए मशीन एक से डेढ़ लाख रुपए में आती है और इससे प्रतिदिन चार से ₹5000 तक का मुनाफा भी कमाया जा सकता है. इस मशीन को चलाना बहुत आसान है. इसको महिलाएं भी आसानी से चला सकती हैं. राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के कनिष्ठ तकनीकी अधिकारी विवेक प्रताप सिंह ने बताया की एक किलो चीनी ₹40 में बाजार में उपलब्ध है जबकि इसी चीनी को पीसकर छोटा पाउच में पैक करके होटल ,रेस्ट्रो में सप्लाई करने से यह 200 से ढाई सौ रुपए प्रति किलो के भाव में बिक जाती है .
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today