बागवानी के क्षेत्र में केला एक प्रमुख फल है. केला के उत्पादन में बिहार एक अग्रणी राज्य है. बिहार राज्य में आम के बाद केला दूसरी सबसे ज्यादा लोकप्रिय फल है. केला फल आमजनों के पोषण सुरक्षा, पारिवारिक आमदनी के स्रोत के साथ व्यापार का एक प्रमुख उत्पाद है. बिहार में विगत् 5 वर्षों में केले के क्षेत्रफल एवं उत्पादन दोनों में बढ़ोत्तरी हुई है. अभी केले का उत्पादन बिहार में लगभग 19 लाख मीट्रिक टन है और इसका क्षेत्रफल लगभग 43 हजार हेक्टेयर है. फसल विविधीकरण में बागवानी फसलों की काफी संभावनाएँ है. उन्होंने प्रत्येक बुधवार एवं वृहस्पतिवार को पौधा संरक्षण के पदाधिकारियों को क्षेत्र में जाकर फसलों में लगे कीट-रोग पर नियंत्रण हेतु सुझाव किसानों को देने हेतु निदेश दिया. अगले वर्ष से जून माह में ही केले के टिश्यू कल्चर पौधे किसानों को उपलब्ध करा दिये जायेंगे, इसके लिए इस वर्ष में योजना की स्वीकृति एवं टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today