Poultry Farm Business: पोल्ट्री के व्यवसाय में चूजों का रख रखाव बेहद जरुरी है. वहीं मॉनसून के मौसम में रोगों का खतरा काफी बढ़ जाता है. वहीं पशु वैज्ञानिक डॉ दुष्यंत यादव (Animal scientist Dr. Dushyant Yadav) कहते हैं कि बारिश की सीज़न में जिस जगह पर चूजे रखे जाते है वहां नमी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए खिड़की दरवाजे दिन में खुले रखने की सलाह दी जाती है. वहीं बरसात में चूजों को हिट स्ट्रेस की समस्या अधिक रहती है. इसे कम करने के लिए पानी की व्यवस्था रखनी चाहिए. वहीं रोगों से चूजों को बचाने के लिए दस से बारह वैक्सीन जरूर लगाए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today