राजस्थान का पुष्कर अपनी कई खूबियों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है. इसमें ब्रह्मा मंदिर, पुष्कर का पशु मेला सबसे ज्यादा चर्चित हैं. लेकिन खेती-किसानी के नजरिए से पुष्कर के जामुन के अलावा यहां होने वाली गुलाब की खेती (Rose Farming) और उससे बनने वाले प्रोडक्ट्स को लेकर भी इसका नाम काफी प्रसिद्ध है. किसान से पास-किसान तक सीरीज के तहत किसान तक पुष्कर में एक ऐसे ही फैक्ट्री में पहुंचा जहां गुलाब जल बनाया जाता है. हमने उनसे खेत से गुलाब के टूटने से लेकर गुलाबजल (Rose Water) के फाइनल प्रोडक्ट बनने तक की प्रक्रिया समझी.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today