Advertisement
खेत का 20% तक पोषक तत्व खा जाते हैं खरपतवार, कैसे होगा इन पर कंट्रोल, देखें वीडियो

खेत का 20% तक पोषक तत्व खा जाते हैं खरपतवार, कैसे होगा इन पर कंट्रोल, देखें वीडियो

खेती-क‍िसानी में एक बड़ी समस्या खरपतवार की है ज‍िससे आज तक न‍िपटा नहीं जा सका है. क‍िसान जो खाद-पानी डालते हैं उसका एक बड़ा ह‍िस्सा यही खरपतवार ही खा जाते हैं. कृष‍ि वैज्ञान‍िकों ने व‍िभ‍िन्न र‍िसर्च पेपरों के जर‍िए यह दावा क‍िया है क‍ि खरपतवार खेतों से औसतन सात से 20 प्रतिशत तक पोषक तत्व खत्म कर देते हैं. प्रत‍ि हेक्टेयर 22 से 162 क‍िलोग्राम नाइट्रोजन, तीन से 24 क‍िलो फॉस्फोरस और 21 से 203 क‍िलोग्राम तक पोटाश अवशोषित कर लेते हैं. इससे क‍िसानों को बड़ा आर्थ‍िक नुकसान होता है. यूं कहें कि किसानों को दोहरा नुकसान होता है.