टमाटर का रेट (Tomato Price) इन दिनों चर्चा में है. जब से टमाटर के रेट 100-200 रुपये किलो पहुंचे हैं तब से ही रसोई से टमाटर नदारद है. यहां तक कि मैकडी के बर्गर (MacD Burger) में भी अब टमाटर का स्वाद नहीं मिल रहा. अगर आप अब ये सोच रहे हैं कि कब तक टमाटर के स्वाद से जुदा रहना पड़ेगा तो आपके लिए अच्छी खबर ये है कि कुछ जगहों पर सस्ते दाम पर भी टमाटर मिल रहा है. जनता को महंगाई से कुछ राहत दिलाने के लिए सरकार देशभर में अलग-अलग जगहों पर मोबाइल वैन के जरिए 80 रुपये किलो के दाम पर टमाटर बेच रही है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today