पूसा इंस्टीट्यूट ने खरीफ और सब्जी फसलों को लेकर किसानों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. साप्ताहिक मौसम पर आधारित यह एडवाइजरी 10 सितंबर तक के लिए है. इसमें खासतौर पर धान की फसल पर फोकस किया गया है, जो खरीफ सीजन की मुख्य फसल है. धान की फसल में इस वक्त कई तरह से रोग लगते हैं उसका मैनेजमेंट करने के लिए किसानों को सलाह दी गई है. वैज्ञानिकों ने कहा है कि अगले पांच दिन के मौसम को देखते हुए सभी खड़ी फसलों तथा सब्जियों में जरूरत के अनुसार सिंचाई करें. इसी के साथ खरपतवारों को कंट्रोल करने के लिए निराई-गुड़ाई का काम भी करें.धान की फसल इस समय मुख्य तौर पर बाली बनने वाली स्थिति में है. इसलिए फसल में कीटों की निगरानी करें.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today