Advertisement
किसानों को बुवाई करने में नहीं होगी परेशानी, ये मशीन है समाधान, देखें Video

किसानों को बुवाई करने में नहीं होगी परेशानी, ये मशीन है समाधान, देखें Video

खेती में किसान तरह-तरह की मशीनों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में मल्टी क्रॉप सीड ड्रिल मशीन (Multi Crop Seed Drill Machine) के जरिये किसान किसी भी तरह की जमीन में आसानी से बीज की बुआई कर सकते हैं. इस मशीन को बनाने वाले वैज्ञानिक के अनुसार कई सालों से सीड ड्रिल मशीन किसानों के बीच है लेकिन इसका प्रचलन बहुत ही कम है. वजह ये है कि एक ही खेत में जमीन बराबर नहीं होते हैं. जिससे साधारण मशीन से बीज एक समान नहीं जा पता है. इस मशीन की कीमत डेढ़ लाख रुपये है. इस वीडियो में जानें इस मशीन की खासियत के बारे में.