Patna News: पटना के विष्णुपुरा गांव (Vishnupura Village) के किसान पिछले पांच साल से अपनी आम का बगान दूसरे व्यापारियों को बेचने की जगह ख़ुद उसकी रखवाली करते हैं और उसके फल को बेचते हैं. कभी एक दो किसानों से शुरू किया गया इस तरह का बिज़नेस आज गांव के बीस से अधिक किसान आम की फसल बेचते हैं. इनका कहना है कि इससे बगीचे बेचने कि तुलना में तीन से चार गुना तक अधिक कमाई हो जाती है. साथ ही जून से लेकर सावन तक लोगों को रोज़गार भी मिल जाता है वहीं पिछले साल यहाँ हर रोज़ दो लाख रुपए तक बिज़नेस हुआ था.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today