पंजाब से हजारों प्रदर्शकारी किसान आज एक बार फिर दिल्ली कूच के लिए तैयार हैं. किसानों का यह ‘दिल्ली चलो’ मार्च अभी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से करीब 200 किलोमीटर दूर शंभू बॉर्डर पर ही रुका है, लेकिन इसने दिल्लीवालों का सिरदर्द एक बार फिर बढ़ा दिया है. किसानों के ताज़ा ऐलान के बाद दिल्ली पुलिस ने शहर के सारे बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है.किसानों के ‘दिल्ली कूच’ को लेकर अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर नाकेबंदी की है. पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली आने वाले सभी रूट बंद कर दिए हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today