किसान अपनी मांगों को लेकर कल 10 मार्च को देशभर में ट्रेनों का चक्का जाम करेंगे. संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने कहा कि सरकार को अपनी ज़िम्मेदारी से भागना नहीं चाहिए और किसानों और देश को बचाने के लिए एमएसपी की गारंटी के लिए एक कानून लाना चाहिए. किसान नेताओं ने कहा कि मांगों को लेकर सरकार से सहमति नहीं बनी है. इसलिए देशभर में 10 मार्च को ट्रेन रोको प्रदर्शन किया जाएगा. चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर किसान नेताओं ने सरकार पर किसानों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today