Advertisement
किसान का गजब जुगाड़, ट्रैक्टर नहीं बाईक से कर दी धान की मिसाई, देखें Video

किसान का गजब जुगाड़, ट्रैक्टर नहीं बाईक से कर दी धान की मिसाई, देखें Video

 

खेती-किसानी में नई-नई तकनीकें आ चुकी हैं. इन तकनीकों का किसान खूब फायदा भी उठा रहे हैं. धान बुवाई से लेकर कटाई जैसे कामों में किसानों को अब ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ रही है. सैंकड़ों एकड़ का काम ये मशीनें झटपट कर देती हैं. हालांकि, ये मशीनें काफी महंगी हैं. ऐसे में सभी किसानों इन मशीनों को नहीं खरीद सकते हैं. इनमें से कुछ किसान जुगाड़ से फसलों की कटाई से लेकर मिसाई (अनाज निकालने की प्रकिया) का काम करते हैं. छत्तीसगढ़ के पेंड्रा के रहने वाले लखनलाल चौधरी ने ऐसा ही कुछ किया है.