Advertisement
किसान ने बनाया नया मॉडल, मिट्टी की सेहत के साथ बढ़ने लगी पैदावार, देखें Video

किसान ने बनाया नया मॉडल, मिट्टी की सेहत के साथ बढ़ने लगी पैदावार, देखें Video

खेती की मुख्यतः तीन विधियों ही सबसे ज्यादा प्रचलित है. वर्तमान में अब रासायनिक खेती की बजाय प्राकृतिक और ऑर्गेनिक खेती की तरफ किसानों का रुझान तेजी से बढ़ने लगा है. खेती का स्वरूप ही पहले प्राकृतिक था लेकिन 1970 दशक में समय की मांग और बढ़ती जनसंख्या का पेट भरने के लिए सरकार ने किसानों को रासायनिक खेती करने के लिए विवश कर दिया. आज देश में भले ही अनाज का उत्पादन बढ़ रहा है लेकिन दूसरी तरफ मिट्टी की सेहत भी खराब होने लगी है. इसके दुष्परिणाम अब खुलकर सामने आ रहे हैं. वहीं अब किसान गौ आधारित खेती की तरफ बढ़ रहे हैं.