Advertisement
किसानों की हर एक समस्या होगी दूर, बिहार सरकार ने बनाया प्लान, देखें Video

किसानों की हर एक समस्या होगी दूर, बिहार सरकार ने बनाया प्लान, देखें Video

 

बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है. उन्होने कहा कि हर महीने के दूसरे शुक्रवार को किसानों से बात की जाएगी. ‘किसानों से बात कृषि मंत्री’ के साथ कार्यक्रम के तहत वीडियो कॉन्फ़्रेसिंग के द्वारा बात होगी. वहीं कृषि मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में किसानों के हित को देखते हुए बाजार समिति के लिए ठोस कानून लाए जा रहे हैं. वहीं राकेश टिकैत के द्वारा बिहार के किसानों का विकास रुक गया है वाले बयान पर उन्होंने कहा कि पंजाब हरियाणा में बड़े किसान है. हम छोटे किसान है. हम अपने स्तर पर विकास के कार्य कर रहे हैं. दूसरे राज्य के कृषि और वहां के किसानों से हमें क्या लेना देना है.