Advertisement
बिहार के इस गांव में 3 महीने से पानी की किल्लत, हैंड पंप से भी पानी गायब, देखें वीडियो

बिहार के इस गांव में 3 महीने से पानी की किल्लत, हैंड पंप से भी पानी गायब, देखें वीडियो

Bihar Rain: बिहार में कम वर्षा होने की वजह से जल स्तर (Underground water ) में काफी कमी देखने को मिल रही है. वहीं कई गांव में सरकार के द्वारा पीने के पानी के लिए टंकी लगाई गई है लेकिन उनमें से कई टंकी का बोरिंग फेल होने से जल संकट का खतरा गहराता जा रहा है. वहीं पटना से करीब दस किलो मीटर दूर कुरकुरी पंचायत में कई हैंडपंप में पानी नहीं आ रहा है. वहीं इस पंचायत के नदियावां वार्ड और अलीपुर के कई घरों में पिछले दो से तीन महीने से चापाकल से पानी नहीं आ रहा है. जिसके चलते यहां के लोग एक सरकारी चापाकल पर निर्भर है.