महाराष्ट्र के कई इलाकों में मॉनसून की एंट्री हो गई है. इसमें विदर्भ का इलाका भी है जो खेती के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है. लेकिन विदर्भ के साथ समस्या ये है कि यहां मॉनसून ने दस्तक दी जरूर, पर कुछ दिनों बाद उसकी बारिश रुक गई. बारिश रुकते ही किसानों की बेचैनी बढ़ गई क्योंकि उन्होंने कई फसलों की खेती की तैयारी की थी. कई दिनों से इंतजार था कि बारिश आते ही फलां-फलां फसलों की खेती की जाएगी. इसमें सबसे प्रमुख मूंग, उड़द और अरहर जैसी फसलें हैं. किसानों ने पूरी तैयारी की थी कि मॉॉनसून की बारिश होते ही इन दालों की खेती की जाएगी और बाद में इसी से कमाई होगी. लेकिन किसानों के अरमानों पर पानी फिर गया है. मॉनसून की बारिश बस एक दो दिन हुई. इससे विदर्भ इलाके में मूंग, उड़द और अरहर की बुआई पिछड़ गई है. इन दालों की खेती का समय बीता जा रहा है. किसान इससे बहुत परेशान हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today