Advertisement
31 दिसंबर से पहले निपटा लें Bank का काम, नहीं तो होगा ये नुकसान, देखें Video

31 दिसंबर से पहले निपटा लें Bank का काम, नहीं तो होगा ये नुकसान, देखें Video

इससे पहले कि आप नए साल 2024 के लिए अपने लक्ष्य सेट करें, इस साल के जरूरी 7 काम को 31 दिसबंर से पहले जरूर निपटा लें. आपके रुपये-पैसे से जुड़े 7 जरूरी कार्यों की समयसीमा 31 दिसंबर को खत्म हो जाएगी. इस तिथि से पहले आपको बैंक लॉकर एग्रीमेंट, आइटीआर फाइलिंग, यूपीआई एक्टिवेशन समेत जरूरी कार्यों को पूरा कर लेना चाहिए. जरूरी दस्तावेज, गहनों या दूसरी कीमती वस्तुओं को सुरक्षति रखने के लिए लोग बैंकों में लॉकर किराए पर लेते हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी लॉकर धारकों को 31 दिसंबर 2023 तक नए बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए कहा है. यदि समयसीमा तक बैंक लॉकर एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर नहीं किए जाते हैं, तो आपका बैंक लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा.