मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले का एक लड़का सुर्खियों में है. इसका नाम है पवन ओझा. सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ हो रही है. लोग इसके जुगाड़ को देखकर हैरान हैं. हर शख्स इसकी तारीफ कर रहा है. इससे पहले भी ये कई चीजें बना चुका है. इस नवयुवक ने एक कार बनाई है. इसमें 5 से 6 लोग बैठ सकते हैं. उसने कार को बनाते समय किसानों पर पूरा फोकस रखा है.पवन ओझा अशोकनगर से 15 किलोमीटर दूर सेमरखेड़ी गांव का रहने वाला है. करीब 21 साल की उम्र में इस लड़के ने खटिया (चारपाई) से एक कार तैयार की है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today