Bihar Shahi Litchi: बिहार के मुजफ्फरपुर की शाही लीची अब इस साल के अंतिम पड़ाव की ओर है. वहीं अब दुकानों पर चाइना लीची (China Litchi) की मांग बढ़ी है. दुकानदारों का कहना है कि चाइना लीची खासतौर से 31 मई तक ही बाजारों में मौजूद होती है. उसके बाद बाजार में नहीं मिलती है. इस बार बाजार में थोड़ी बहुत ही शाही लीची बची हैं. बता दें कि इस साल शाही लीची सबसे अधिक 150 रुपए के भाव तक बिकी है. जबकि चाइना लीची अभी भी 70 रुपए तक बिक रही है. देखें किसान तक संवाददाता अंकित सिंह की ये रिपोर्ट
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today