किसानों के प्रर्दशन पर केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने किसान संगठनों से शांति बनाए रखने की अपील की है. अर्जुन मुंडा ने कहा कि हमें संवाद से इसे समाधान की ओर ले जाना है. शांतिपूर्ण वातावरण में वार्ता लगातार जारी रखते हुए हमें आगे बढ़ना चाहिए. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के सभी लोग शांति चाहते हैं. ऐसे विषयों पर हमें गंभीरता से विचार कर, सभी को मिलकर समाधान निकालने की दिशा में पहल करना चाहिए.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today