Advertisement
कृषि विभाग ने किसानों को दी ये सलाह, फसलों की ऐसे करें सुरक्षा, देखेंं Video

कृषि विभाग ने किसानों को दी ये सलाह, फसलों की ऐसे करें सुरक्षा, देखेंं Video

मॉनसून की स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिसद ने किसानों के लिए जरूरी सलाह जारी की है. प्रदेश में मौसम के वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसानों को अगले सप्ताह कृषि प्रबन्धन के लिए निम्नलिखित सुझाव दिये गए हैं. आगामी सप्ताह 16 अगस्त, 2023 तक प्रदेश के उत्तरी तराई एवं उससे लगे क्षेत्रों तक सीमित बारिश होने की संभावना है. जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इस अवधि में प्रदेश के तराई जनपदों में मेघ गर्जन और ओलावृष्टि के साथ कहीं कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है. राज्य के समस्त जिलों में बादलों की आवाजाही और मेघ गर्जना के साथ ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.