देश में एक से बढ़कर एक किसान मौजूद है जो अपनी खास तरह की कृषि वीडियो के चलते चर्चित है. ऐसे ही यह किसान अयोध्या जनपद के सोहावल ब्लॉक के मकसूदगंज के रहने वाले शोभाराम है. उम्र में काम और कद में भी छोटे शोभाराम की खेती की विधि को सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है. वह बताते हैं कि वह सह फसली खेती नहीं बल्कि महा फसली खेती करते हैं. एक साथ पूरे साल भर की फसलों को खेत में लगा देते हैं और फिर पूरे साल तक उनको खेत से उत्पादन मिलता रहता है. इन दिनों वह अपने खेत में मक्का, खीरा ,टमाटर और मिर्च की फसल को लगाए हैं.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today