Agriculture Live Blogभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें अगले दो दिनों में ज्यादा असर दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है. 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.
महाराष्ट्र के जालना जिले में बेमौसम बारिश और तेज आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है. जामवाड़ी गांव के आम बागानों को भारी नुकसान हुआ है. अचानक मौसम बदलने से आम के बड़े पैमाने पर फल झड़ गए हैं, जिससे किसान गहरी चिंता में हैं. जामवाड़ी के किसान विजय वाडेकर के 1800 आम के पेड़ों में इस साल 10–12 टन उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन अब यह घटकर केवल 1–2 टन रह सकता है. उन्होंने प्रशासन से तुरंत पंचनामा कर मुआवजा देने की मांग की है, क्योंकि उनका अनुमान है कि आर्थिक नुकसान करीब 12 लाख रुपये तक हो सकता है.
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के रायजामा और सेलाईडीह गांवों में पारंपरिक तरीके से 6.1% करक्यूमिन युक्त ऑर्गेनिक हल्दी की खेती होती रही है. गुणवत्ता लाकाडोंग हल्दी के बराबर है, लेकिन किसान उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं. समस्या उत्पादन में नहीं, बल्कि ब्रांडिंग, मार्केटिंग और संगठित खरीद की कमी में है. महिलाएं भी खेती में बराबर की भागीदार हैं, लेकिन उन्हें लाभ सीमित मिलता है. प्रशासन और प्रोसेसिंग कंपनियां ब्रांडिंग, ऑनलाइन बिक्री और सरकारी प्लेटफॉर्म से थोक खरीद सुनिश्चित करने पर काम कर रही हैं. सही समर्थन से यह हल्दी वैश्विक स्तर पर पहचान बना सकती है.
मध्य प्रदेश के बैतूल में बुधवार की शाम को अचानक बदले मौसम के चलते तेज बारिश और चक्रवर्ती तूफान ने तबाही मचा दी. बैतूल के देवठान गांव में घरों की छत उड़ गई और खेत में रखी फसल खराब हो गई.
बैतूल के देवठान गांव में बुधवार की शाम मौसम ने अचानक करवट ली और देखते ही देखते तेज आंधी, बारिश और चक्रवाती हवाओं ने पूरे गांव को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही मिनटों में हालात ऐसे बने कि ग्रामीण संभल भी नहीं पाए और कई घरों को भारी नुकसान झेलना पड़ा.
तेज हवाओं के कारण कई मकानों की छतें उड़ गईं, जिससे परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेनी पड़ी. खेतों में किसानों की मेहनत भी तूफान की भेंट चढ़ गई. कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल के साथ-साथ सब्जियां और टमाटर की खेती पूरी तरह बर्बाद हो गई.
भारत सरकार ने अप्रैल 2026 से उर्वरक (fertilizer) और कृषि रसायन क्षेत्र में किसानों और उत्पादकों को राहत देने के लिए अहम कदम उठाया है. सरकार ने अमोनियम नाइट्रेट और अन्य आवश्यक कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी (import duty) माफ कर दी है. यह राहत 30 जून 2026 तक लागू रहेगी. इसका उद्देश्य उर्वरक और कृषि रसायनों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना और उत्पादन लागत कम करके किसानों को सस्ते उर्वरक उपलब्ध कराना है. 2 अप्रैल 2026 से 30 जून 2026 तक अमोनियम नाइट्रेट, मेथनॉल, स्टाइरीन, पीवीसी जैसे जरूरी रसायनों पर आयात शुल्क हटा दिया गया है. इसके साथ ही अमोनियम नाइट्रेट को 'एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट Cess' (AIDC) से भी मुक्त किया गया है. चुनिंदा कृषि मशीनरी और लिक्विड फर्टिलाइजर पर भी रियायतें उपलब्ध कराई गई हैं. सरकार ने SEZ (स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन) में बने उर्वरक और रसायनों की घरेलू बिक्री पर 5% से 12.5% तक की रियायती कस्टम ड्यूटी लागू करने का फैसला किया है. यह सुविधा 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक मान्य रहेगी और 31 मार्च 2025 से पहले उत्पादन शुरू करने वाली इकाइयों के लिए लागू होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि इस फैसले से उर्वरक उत्पादन की लागत में कमी आएगी और किसानों को सस्ते दर पर खाद मिल सकेगी. सरकार की यह पहल कृषि क्षेत्र में स्थिरता और लागत-कुशल आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.
भारत में 2 अप्रैल 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रहीं, जबकि वैश्विक तेल बाजार में पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक तनाव के कारण उतार-चढ़ाव देखा गया. सरकार ने संकेत दिया कि फिलहाल ईंधन दरें स्थिर रह सकती हैं, क्योंकि तेल विपणन कंपनियां (OMCs) कुछ अस्थिरता को अपने स्तर पर संभाल रही हैं ताकि उपभोक्ताओं को अचानक महंगाई का सामना न करना पड़े. OMCs हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतें तय करती हैं, जो वैश्विक कच्चे तेल की दर और मुद्रा विनिमय पर निर्भर करती हैं. प्रमुख शहरों में कीमतें: दिल्ली पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62; मुंबई पेट्रोल ₹103.54, डीजल ₹90.01.
पालम गांव पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने एक बड़े अवैध LPG गैस रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान अनार सिंह, सत्यवीर और विकास कुमार के रूप में हुई है. मौके से 45 भारत गैस सिलेंडर और एक टेम्पो जब्त किया गया, साथ ही अवैध गैस रिफिलिंग और ट्रांसफर करने वाले उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए. पुलिस का कहना है कि यह रैकेट लंबे समय से अवैध गैस भंडारण और रिफिलिंग की गतिविधियों में संलिप्त था.
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग तारीखों पर बारिश, गरज और तेज हवाओं की संभावना है. मध्य भारत में भी 6 अप्रैल तक मौसम खराब रह सकता है.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी, आंधी, बिजली और 40-60 किमी/घंटा की तेज हवाएं चल सकती हैं. 3 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 2 अप्रैल से उत्तर-पश्चिम भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसके कारण 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें अगले दो दिनों में इसका असर सबसे ज्यादा रहेगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today