Advertisement
Agriculture News Live Updates: जयपुर ग्रामीण में भारी ओलावृष्टि, खेतों में जमा हुई बर्फ की चादर से फसलें चौपट

Agriculture News Live Updates: जयपुर ग्रामीण में भारी ओलावृष्टि, खेतों में जमा हुई बर्फ की चादर से फसलें चौपट

क‍िसान तक Apr 04, 2026, Updated Apr 04, 2026, 10:34 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें अगले दो दिनों में ज्यादा असर दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है. 4 अप्रैल यानी आज जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें अगले दो दिनों में ज्यादा असर दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है.  4 अप्रैल यानी आज जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. 

10:33 AM(5 घंटे में)

जयपुर ग्रामीण में भारी ओलावृष्टि, खेतों में जमा हुई बर्फ की चादर से फसले चौपट

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज आंधी, बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि हुई. जयपुर ग्रामीण के आसलपुर, जोबनेर और कालवाड़ समेत कई गांवों में बारिश के साथ गिरे बड़े-बड़े ओलों ने खेतों को सफेद चादर से ढक दिया. खेतों में दूर तक बिछी यह बर्फ जैसी परत देखने में भले ही खूबसूरत लगी, लेकिन किसानों के लिए यह किसी तबाही से कम नहीं थी. ग्रामीण इलाकों में किसानों की सबसे ज्यादा चिंता उनकी फसलों को लेकर बढ़ गई है. 

10:08 AM(5 घंटे में)

कश्मीर के ऊंचे इलाकों में ताज़ा बर्फबारी, 10 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर ताज़ा बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश हुई.

उन्होंने बताया कि कश्मीर के ऊंचे इलाकों में कुछ जगहों पर ताज़ा बर्फबारी हुई, जिनमें दक्षिण कश्मीर के शोपियां में मुगल रोड और उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में साधना टॉप शामिल हैं.

अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर और घाटी के अन्य मैदानी इलाकों में बारिश हुई, जो आखिरी रिपोर्ट मिलने तक कई जगहों पर जारी थी. वहीं, 10 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही बना रह सकता है. 

9:31 AM(4 घंटे में)

श्री गंगानगर में तेज बारिश-ओलावृष्टि से भारी नुकसान, फसलों को लेकर किसान चिंतित

Posted by :- Sandeep kumar

श्री गंगानगर के सूरतगढ़ में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को मौसम का मिजाज खराब रहा. वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से पिछले 2 दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है. शुक्रवार दोपहर बाद करीब 20 मिनट तक हुई तेज बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया. तापमान में गिरावट आने से शहरवासियों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की खबरें सामने आई हैं. 

9:00 AM(4 घंटे में)

महोबा में धू-धू कर जली किसान की मेहनत, 7 बीघा गेहूं की फसल राख

Posted by :- Sandeep kumar

UP के महोबा जिले में एक किसान की मेहनत धू-धू कर जल गई. अज्ञात कारणों से लगी आग ने 7 बीघा गेहूं की फसल को राख के ढेर में बदल दिया. दमकल विभाग की देरी से नाराज ग्रामीणों और पीड़ित किसान ने अब प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है. पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया है. 

8:34 AM(3 घंटे में)

बीकानेर में कुदरत का कहर, खेतों में बिछी 'बर्फ' की सफेद चादर

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान के रेतीले धोरों के बीच बसा बीकानेर जिला आज एक अलग ही रूप में नजर आया. मरुस्थल के समंदर कहे जाने वाले इन रेतीले टीलों पर जब कुदरत ने करवट बदली, तो नजारा बिल्कुल कश्मीर जैसा हो गया. बीकानेर के महाजन और अर्जुनसर इलाके में भारी ओलावृष्टि के चलते चारों तरफ सफेद चादर बिछ गई. 
​स्थानीय निवासियों के लिए यह नजारा जितना अद्भुत था, किसानों के लिए उतना ही डरावना. 

8:11 AM(3 घंटे में)

आज दिल्ली- NCR में धूल भरी आंधी के साथ होगी हल्की बारिश, IMD का येलो अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली एनसीआर में आज 4 अप्रैल को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि मौसम विभाग ने पहले से ही 3 से 5 और 7 से 8 अप्रैल तक बारिश का अलर्ट जारी किया था. ऐसे में अब मौसम सुहावना रहने की संभावना है. साथ ही तापमान अधिकतम 29 डिग्री तो न्यूनतम 18 से 20 डिग्री रह सकता है.