Agriculture Live Blogभारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रहने की चेतावनी दी है. विभाग के अनुसार 6 अप्रैल तक दिन का तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है. मौसम विभाग ने बताया कि 5 अप्रैल तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जिसमें अगले दो दिनों में ज्यादा असर दिखेगा. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश, बर्फबारी, तेज हवाएं (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना है. 3 अप्रैल यानी आज जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है.
एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि गुजरात के सूरत में 1,400 किलोग्राम पनीर ज़ब्त किए जाने और बाद में उसके मिलावटी पाए जाने के एक महीने बाद, पुलिस ने सप्लायर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.
उन्होंने बताया कि यह पनीर मार्च के पहले हफ़्ते में शहर के पांडेसरा इलाके में स्थित भिड़भंजन सोसाइटी की एक यूनिट पर की गई छापेमारी के बाद ज़ब्त किया गया था.
सूरत स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर छापेमारी के दौरान 3 लाख रुपये कीमत का 1,400 किलोग्राम पनीर ज़ब्त किया था. पुलिस उपायुक्त राजदीपसिंह नाकुम ने बताया कि ज़ब्त किए गए पनीर की लैब रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि हुई कि वह घटिया क्वालिटी का था.
पंजाब, हरियाणा में तूफानी मौसम का एक नया दौर आने वाला है. मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जिसमें गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने, 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ-साथ छिटपुट बारिश की चेतावनी दी गई है. ऑरेंज अलर्ट ने किसानों में चिंता पैदा कर दी है, खासकर इसलिए क्योंकि पंजाब और हरियाणा में गेहूं की फसल कटाई के उन्नत चरण में है. तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसलों के गिरने (गिरने) का गंभीर खतरा है, जबकि बारिश से खुले में पड़ी पहले से कटी हुई फसल को नुकसान पहुंच सकता है.
झारखंड के रामगढ़ में लगातार जंगली हाथियों का आतंक जारी है जंगली हाथियों ने अहले सुबह गोला वन क्षेत्र के बंदा और मुरपा गांव में तीन लोगों को कुचल कर बुरी तरह मार डाला एक स्थानीय ग्रामीण था. वहीं, दो लोग ईट भट्ठे मे काम करने वाले मजदूर थे जंगली हाथियों के डर से इलाके में दहशत का माहौल है.
किसानों को बड़ी राहत देते हुए, केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश की अप्रैल महीने के लिए 950 मीट्रिक टन यूरिया की पूरी ज़रूरत को मंज़ूरी दे दी है. अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
यह फ़ैसला राज्य के कृषि मंत्री गैब्रियल डी वांगसू द्वारा बुधवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई मंत्रियों की एक बैठक में इस मुद्दे को उठाने के तुरंत बाद लिया गया.
उत्तर प्रदेश के देवरिया में तेज हवा के चलते जिले के कई इलाकों में गेहूं की कई एकड़ खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कही चिंगारी तो कही शार्ट सर्किट से यह आग लगी है. फायर ब्रिगेड के अधिकारी की माने तो जितना सम्भव है वहा गाड़िया भेजकर आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है क्योंकि बहुत तेज़ हवा चल रही है.
यूपी के बाराबंकी जिले में रबी फसल के आकलन को लेकर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव नजर आ रहा है. इसी कड़ी में जिलाधिकारी खुद खेत में उतर गए और गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग का निरीक्षण किया. तहसील नवाबगंज के ग्राम लक्षबर बजहा में डीएम ने मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया को बारीकी से देखा और अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए.
बेगूसराय में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की खेत में भीषण आग लग गई जो देखते-देखते 30 बीघा से ज्यादा तैयार गेहूं की फसल को धु-धु कर जला दिया. पूरी घटना भगवान पुर थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर पंचायत स्थित भावा बहियार की है. बताया जा रहा है कि आज दोपहर बाद ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी के कारण आग लगी, जो तेज हवा के चलते तेजी से फैलती चली गई. देखते ही देखते लगभग 30 बीघा जमीन में तैयार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई.

देशभर में मौसम का रुख बदला बदला है. मार्च के आखिर के बाद अब अप्रैल की शुरुआत में भी कई हिस्सों में तेज गर्मी और हीटवेव जैसी स्थिति से राहत मिल रही है. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभों की वजह से पूरे देश में प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज हो रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी.
बागेश्वर जनपद में गर्मी बढ़ने के साथ गणखेत रेंज के नरगवाड़ी और बैजनाथ रेंज के विभिन्न जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेज हो गई हैं. बैजनाथ रेंज के देवनाई और शिखरकोट के जंगल पिछले दो दिनों से भीषण आग की चपेट में हैं, साथ ही गणखेत रेंज के नरगवाड़ी के जंगल भी भीषण आग की चपेट में हैँ, जो लगातार फैल रही है. इससे वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है और जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में प्रवेश करने का खतरा बढ़ गया है.
ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच हजारों किमी दूर चल रहे युद्ध का असर अब भारत के किसानों और लोगों के जीवन पर पड़ रहा है. एक तरफ पूरी दुनिया युद्ध से परेशान हो रही है, तो वहीं राजस्थान के अलवर और उसके आसपास क्षेत्र में किसान और व्यापारी खुश है. अलवर की अनाज मंडी में चारों तरफ सरसों के भंडार भरे हुए हैं. देश में हर साल 10 लाख टन सरसों का भंडार रहता है. लेकिन युद्ध के चलते इस बार देश में सरसों का भंडार पूरा तरीके से समाप्त हो चुका है. क्योंकि युद्ध के चलते विदेश से आने वाले सोयाबीन, पाम, मूंगफली, तिल और अन्य तेल की आवक कम हो गई है. सरसों और सरसों के तेल की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और भाव आसमान छू रहे हैं.
पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव यूपी, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में पड़ रहा है. मौसम विभाग ने देश के 17 राज्यों में आंधी-बारिश के साथ बिजली गिरने की अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज रफ्तार से हवा चल सकती है. IMD ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today