Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

क‍िसान तक Sep 22, 2026, Updated Sep 22, 2026, 8:43 PM IST

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र (लाे प्रेशर एरिया) अगले कुछ दिनों में तेजी से मजबूत होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 23 सितंबर की सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के पास पहुंच सकता है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव क्षेत्र (लाे प्रेशर एरिया) अगले कुछ दिनों में तेजी से मजबूत होने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, यह सिस्टम 22 सितंबर को डीप डिप्रेशन में बदल सकता है. इसके बाद यह पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में बढ़ते हुए 23 सितंबर की सुबह उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तटों के पास पहुंच सकता है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

7:50 PM(एक घंटा पहले)

सरकार की सस्‍ती प्‍याज 'बेअसर', मेट्रो शहरों में प्याज की कीमतें अभी भी आसमान पर

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: सरकार द्वारा अपने बफर स्टॉक से ₹35 प्रति किलोग्राम की सब्सिडी वाली दर पर प्याज बेचने के उपायों के बावजूद, मंगलवार को मेट्रो शहरों के रिटेल बाजारों में प्याज की कीमतें ऊंची बनी रहीं और ये ₹53 से ₹60 प्रति किलोग्राम के बीच रहीं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेट्रो शहरों में दिल्ली में प्याज ₹53 प्रति किलोग्राम बिका - जो मुंबई के ₹58 प्रति किलोग्राम से थोड़ा कम था - जबकि कोलकाता और चेन्नई में सबसे ज़्यादा कीमतें ₹60 प्रति किलोग्राम दर्ज की गईं. 22 सितंबर को प्याज की अखिल भारतीय औसत रिटेल कीमत ₹54.2 प्रति किलोग्राम थी. अधिकतम कीमत ₹100 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम कीमत ₹29 प्रति किलोग्राम थी. (पीटीआई)

6:50 PM(2 घंटे पहले)

कर्नाटक विधानसभा ने पश्‍चिमी घाट पर कस्तूरीरंगन रिपोर्ट को उसके मौजूदा रूप में खारिज किया

Posted by :- Prateek

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा ने मंगलवार को एक प्रस्ताव पारित कर वेस्टर्न घाट्स के संरक्षण पर के. कस्तूरीरंगन की रिपोर्ट को उसके मौजूदा रूप में खारिज कर दिया. रिपोर्ट पर हुई एक विशेष चर्चा के बाद पारित इस प्रस्ताव में केंद्र सरकार से रिपोर्ट में मौजूद "कमियों" को दूर करने का आग्रह किया गया. सदन में प्रस्ताव पढ़ते हुए मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में वेस्टर्न घाट्स राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, जैव विविधता और पारिस्थितिक संतुलन के लिहाज से एक बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है. (पीटीआई)

5:57 PM(3 घंटे पहले)

जल सुरक्षा से ही जन सुरक्षा और राष्ट्र सुरक्षा सुनिश्चित होगी- उप राष्ट्रपति राधाकृष्णन

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने मंगलवार को पानी के समझदारी भरे इस्तेमाल और संरक्षण पर ज़ोर दिया. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, शहरीकरण और आबादी बढ़ने से पैदा हो रही चुनौतियों के बीच एक मिली-जुली रणनीति अपनाना ज़रूरी है, जिसमें नदी-बेसिन प्रबंधन, भूजल को फिर से भरना (ग्राउंडवाटर रिचार्ज), बारिश के पानी को इकट्ठा करना और सिंचाई के कुशल तरीकों को शामिल किया जाए. राधाकृष्णन ने कहा, "जल सुरक्षा से ही जन सुरक्षा और राष्ट्र सुरक्षा सुनिश्चित होगी." उन्होंने जल संसाधनों के संरक्षण, भंडारण, प्रबंधन और समझदारी भरे इस्तेमाल का आह्वान किया, ताकि न केवल मौजूदा ज़रूरतों को पूरा किया जा सके, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी पानी बचाया जा सके. राधाकृष्णन यहाँ भारत मंडपम में नौवें 'इंडिया इंटरनेशनल वॉटर वीक' (IIWW) के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे. (पीटीआई)

4:32 PM(4 घंटे पहले)

​​​महोबा में रिकॉर्डतोड़ बारिश, 16 साल का टूटा रिकॉर्ड, लबालब हुए जिले के सभी बांध

Posted by :- Sandeep kumar

UP मे बुंदेलखंड के महोबा जिले में इस बार मानसून ने पिछले 16 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. औसत से 71 फीसदी अधिक हुई बारिश से जिले के अर्जुन, कबरई, उर्मिल और लहचूरा समेत सभी प्रमुख बांध लबालब हो चुके हैं. एडीएम इन्द्रनंदन सिंह के आंकड़ों के मुताबिक लहचूरा बांध शत-प्रतिशत भर चुका है और उससे 13,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, वहीं कबरई बांध से भी 400 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है. इस मॉनसूनी बारिश ने जिले के दो लाख किसानों और लगभग डेढ़ लाख शहरी आबादी को पानी के संकट से बड़ी राहत दी है. 

3:29 PM(6 घंटे पहले)

तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील में मिलेगी चिकन बिरयानी!

Posted by :- Sandeep kumar

तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में बच्चों के खाने के मेन्यू में बड़ा बदलाव हो सकता है. राज्य सरकार हफ्ते में एक दिन चिकन बिरयानी देने के प्रस्ताव पर काम कर रही है. मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निर्देश पर स्कूलों के भोजन की पोषण गुणवत्ता और चिकन बिरयानी को बड़े स्तर पर शामिल करने की संभावनाओं का आकलन किया जा रहा है. सरकार ने साफ किया है कि इसे तुरंत पूरे राज्य में लागू नहीं किया जाएगा. पहले पायलट प्रोजेक्ट और जरूरी जांच की जाएगी.

2:25 PM(7 घंटे पहले)

सूखे की स्थिति पर CM फडणवीस का बड़ा बयान, शनिवार से पहले पहली अधिसूचना होगी जारी

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्य में सूखे की स्थिति को लेकर हुई समीक्षा बैठक के बाद कहा कि राज्य के कई हिस्सों में फसलें खराब हुई हैं. सरकार ने सूखे की स्थिति और राहत उपायों को लेकर विस्तृत जानकारी जुटाई है. शनिवार से पहले सूखे को लेकर पहली अधिसूचना जारी की जाएगी. इसमें किन क्षेत्रों में सूखे की स्थिति है और वहां कौन-कौन से उपाय किए जाएंगे, इसकी जानकारी होगी.

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ क्षेत्र पहले चरण में छूट जाते हैं तो उन्हें दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा. बुधवार से फसलों के पंचनामे शुरू करने के आदेश दिए गए हैं. सरकार अपने स्तर पर दी जाने वाली सहायता के साथ-साथ केंद्र से मिलने वाली मदद के लिए भी आवश्यक प्रस्ताव तैयार करेगी. 

1:57 PM(7 घंटे पहले)

कुंभ के गैर-जरूरी खर्च में कटौती करें, सूखे पर लगाएं पैसा: संजय राउत

Posted by :- Sandeep kumar

मंगलवार को नेता संजय राउत ने मांग की कि नासिक में होने वाले कुंभ मेले पर होने वाले "बेवजह के खर्च" में कटौती की जाए और उस पैसे का इस्तेमाल सूखे से राहत के कामों में किया जाए.

उन्होंने यह भी कहा कि अगर महा विकास अघाड़ी की पार्टियां मिलकर विरोध करती हैं, तो महाराष्ट्र सरकार को किसानों को राहत देने की मांगें मानने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

कमज़ोर मॉनसून की वजह से महाराष्ट्र के कई इलाकों, खासकर मराठवाड़ा और विदर्भ में सूखे जैसे हालात बन गए हैं.

1:29 PM(8 घंटे पहले)

कर्नाटक सरकार 150 करोड़ रुपये की लागत से 500 झीलों का कायाकल्प करेगी: मंत्री खांड्रे

Posted by :- Sandeep kumar

बेंगलुरु, 22 सितंबर (PTI) कर्नाटक सरकार ने विश्व बैंक की मदद से चलने वाले एक प्रोग्राम के तहत सात जिलों में 500 झीलों के कायाकल्प के लिए 150 करोड़ रुपये की एक व्यापक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है. राज्य के मंत्री ईश्वर खांड्रे ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री ने संबंधित जिला पंचायतों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) को झील विकास कार्यों में तेज़ी लाने का निर्देश दिया.

सूखे जैसे हालात के बीच गांवों में पीने के पानी की समस्या पर विकास सौधा स्थित अपने कार्यालय में जिला पंचायतों के CEOs के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान, खांड्रे ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे विश्व बैंक की मदद वाले प्रोग्राम के तहत और केंद्र के ग्रामीण रोजगार गारंटी प्रोग्राम (VB-G RAM G) के सहयोग से गाद निकालने (desilting), मेड़ की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने, सौंदर्यीकरण और नहरों की मरम्मत का काम करें.

12:41 PM(8 घंटे पहले)

AIDWA ने 'लाडकी बहिन योजना' से बाहर की गई महिलाओं के लिए शुरू किया अभियान

Posted by :- Sandeep kumar

मुंबई, 21 सितंबर (PTI) ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक विमेंस एसोसिएशन (AIDWA) उन लगभग 1 करोड़ महिलाओं के लिए राज्य-व्यापी अभियान चला रहा है, जिन्हें हाल ही में महाराष्ट्र सरकार की 'लाडकी बहिन योजना' से मनमाने ढंग से और संगठन के अनुसार "कमज़ोर वजहों" से बाहर कर दिया गया था.

रविवार को अभियान के पहले दिन पालघर ज़िले के डहाणू तालुका में AIDWA द्वारा आयोजित एक सभा में 3,000 से ज़्यादा महिलाओं ने हिस्सा लिया. संगठन ने एक बयान में कहा कि ज़िले के बाकी सभी तालुकों में 27 सितंबर तक और उसके बाद राज्य के सभी ज़िलों में ऐसी ही सभाएं आयोजित की जाएंगी.

12:03 PM(9 घंटे पहले)

जुराला प्रोजेक्ट जाते समय तेलंगाना बीजेपी प्रमुख रामचंद्र राव को हिरासत में लिया गया

Posted by :- Sandeep kumar

मंगलवार को महबूबनगर ज़िले के जडचेरला में उस समय काफ़ी हंगामा हुआ, जब तेलंगाना पुलिस ने राज्य बीजेपी नेता एन. रामचंद्र राव और पार्टी के अन्य नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया. वे किसानों से मिलने के लिए जुराला प्रोजेक्ट जा रहे थे.
राव की हिरासत के बाद, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार और स्थानीय पुलिस के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया.
हिरासत में लिए जाने से पहले ANI से बात करते हुए, रामचंद्र राव ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि रिज़र्वर में पर्याप्त पानी होने के बावजूद उसने पानी नहीं छोड़ा. 

11:31 AM(9 घंटे पहले)

भुवनेश्वर शहर के कुछ हिस्सों में हुई भारी बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

भुवनेश्वर, ओडिशा: शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई. 

11:06 AM(10 घंटे पहले)

अकोला में सूखे का असर, 15-17 फीट से अधिक ऊंचे गणपति नहीं होंगे विसर्जित

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र में गणेश उत्सव अपने अंतिम पड़ाव पर है और 25 सितंबर को गणपति विसर्जन होना है. लेकिन विदर्भ के अकोला में इस बार गणपति विसर्जन के सामने एक अलग तरह की चुनौती खड़ी हो गई है.
अकोला में इस साल अब तक सामान्य बारिश की तुलना में सिर्फ 64 फीसदी बारिश दर्ज हुई है. यानी पिछले साल के मुकाबले करीब 36 फीसदी कम बारिश हुई है. करीब 50 दिनों से बारिश नहीं होने के कारण नदियों, तालाबों और जलाशयों में पानी का स्तर बेहद नीचे चला गया है.
ऐसे में प्रशासन ने बड़े गणेश पंडालों से अपील की है कि कम पानी वाली नदियों और घाटों में 15 से 20 फीट और उससे अधिक ऊंची प्रतिमाओं का विसर्जन न करें. 

10:03 AM(11 घंटे पहले)

अकोला में कृषिमंत्री को सोयाबीन देने पहुंचे तीन किसान कार्यकर्ता हिरासत में

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे को सोयाबीन सौंपने के लिए अकोला पहुंचे किसान संगठनों से जुड़े तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रविवार को हिरासत में ले लिया. कार्यकर्ता क्षेत्र में सूखा घोषित करने की मांग को लेकर सोयाबीन लेकर पहुंचे थे.

हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान गोपाल पोहरे, विष्णु अरबट और रवि गावंडे के रूप में हुई है. आयोजकों के अनुसार, तीनों क्रांतिकारी किसान संगठन और आजाद फाउंडेशन से जुड़े हैं.

9:16 AM(12 घंटे पहले)

हरदोई में गन्ने के खेत में मिला 15 फीट लंबा अजगर, 50 किलो वजन देख मचा हड़कंप

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के हरैया के बडेरा गांव में गन्ने के खेत में उस समय हड़कंप मच गया,जब किसानों को करीब 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी विशालकाय अजगर दिखाई दिया. भारी-भरकम अजगर ने एक सियार को अपने शिकंजे में जकड़ रखा था. खेत में अजगर को देखकर किसान और आसपास मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई.

8:48 AM(12 घंटे पहले)

नागपुर समेत विदर्भ में लंबे अंतराल के बाद फिर दस्तक देगा मॉनसून

Posted by :- Sandeep kumar

सूखे की मार झेल रहे विदर्भ के किसानों के लिए राहत भरी खबर है. नागपुर प्रादेशिक मौसम विभाग ने नागपुर समेत विदर्भ में भारी बारिश का अनुमान जताया है. 23 सितंबर के बाद अच्छी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है. बंगाल की खाड़ी कम दबाव वाली स्थिति निर्माण होने की वजह से अच्छी बारिश होने की संभावना प्रादेशिक मौसम विभाग ने जताई है. इस बारिश की वजह से सूखे की मार झेल रहे विदर्भ के किसानों को राहत मिल सकती है.

नागपुर प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी और पश्चिमी विदर्भ में 23 तारीख की शाम से अगले तीन से चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है.

गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपुर और यवतमाल जिलों में 24 और 25 तारीख को बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है. 

8:28 AM(13 घंटे पहले)

त्योहारों से पहले एक्शन में मुंढे की टीम, 4700 किलो नकली खोया पकड़ा

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र में त्योहारी सीजन से पहले FDA की कार्रवाई तेज हो गई है. संभाजीनगर में करीब 4,765 किलो ‘मावा जैसा’ मिठाई उत्पाद जब्त किया गया, जिसकी कीमत करीब 7.67 लाख रुपये बताई गई है. FDA के मुताबिक यह शुद्ध मावा नहीं था, बल्कि पाम ऑयल, वनस्पति और चीनी से तैयार विकल्प था.