Advertisement
Agriculture News Live Updates: हिमाचल में तापमान बढ़ने की उम्मीद, पहाड़ों पर भी महसूस होगी गर्मी

Agriculture News Live Updates: हिमाचल में तापमान बढ़ने की उम्मीद, पहाड़ों पर भी महसूस होगी गर्मी

क‍िसान तक Mar 01, 2026, Updated Mar 01, 2026, 12:05 PM IST

देश के बड़े हिस्से में अब गर्मी का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में भी उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बने रहने की चेतावनी दी है. साथ ही दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 3 और 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के बड़े हिस्से में अब गर्मी का असर दिखने लगा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD ने अपने ताजा बुलेटिन में भी उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बने रहने की चेतावनी दी है. साथ ही दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभों के असर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 3 और 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम के अलावा यहां आप अन्य कृषि से जुड़ी अपडेट पढ़ सकते हैं. वहीं, आज किसान कारवां का 33वां पड़ाव अयोध्या पहुंचा है. 

12:05 PM(5 घंटे में)

हिमाचल में तापमान बढ़ने की उम्मीद, पहाड़ों पर भी महसूस होगी गर्मी

Posted by :- Sandeep kumar

मौसम विज्ञान केंद्र, शिमला ने सात मार्च तक आसमान साफ रहने की संभावना जताई है. इससे तापमान में वृद्धि की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तेज धूप के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की गई. तापमान बढ़ने से मैदानों के साथ पहाड़ों में भी गर्मी महसूस की जाने लगी है. 

11:32 AM(5 घंटे में)

LPG सिलेंडर महंगा... बढ़ गए ATF के दाम, आज से देश में लागू हुए ये बड़े बदलाव!

Posted by :- Sandeep kumar

फरवरी का महीना खत्म हो चुका है और मार्च का महीना अपनी शुरुआत (March 2026) के साथ ही कई बड़े बदलाव लेकर आया है. पहली तारीख के साथ ही देश में लागू होने वाले बड़े बदलाव (Rule Change From 1st March) के बारे में बात करें, तो ये हर घर हर जेब पर असर डालने वाले हैं. इनमें पहला एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बढ़ोतरी की गई  है, तो वहीं हवाई ईंधन के दाम में इजाफा हुआ है. इसके अलावा भारतीय रेलवे से जुड़े नियम (Indian Railway Rules) से लेकर सिम बाइंडिंग तक के रूल आज से बदल रहे हैं. 

10:32 AM(4 घंटे में)

गाजियाबाद में कचरा फेंकने के विवाद पर बुलाया गया महापंचायत 

Posted by :- Sandeep kumar

गाजियाबाद में स्थानीय कचरा डंपिंग स्थल के विरोध में रविवार को मीरपुर हिंदू गांव में एक महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की उम्मीद है. किसान कचरा डंप साइट को तत्काल हटाने की मांग को लेकर लगातार 13 दिनों से धरने पर बैठे हैं. महापंचायत के आयोजक नीरज त्यागी ने शनिवार को पीटीआई को बताया कि मीरपुर हिंदू गांव को पूर्व मध्य प्रदेश जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह ने विकास के लिए गोद लिया था. 

9:52 AM(3 घंटे में)

बेतिया राज की जमीन को सरकारी संपत्ति घोषित करने के खिलाफ सड़क पर उतरा किसान संगठन

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार सरकार द्वारा बेतिया राज की संपत्तियों को सरकारी घोषित करने के बाद यहां के किसानों ने अब इस मुद्दे को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है और बिहार सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जमकर हल्ला बोला है. जी हां, आज चम्पारण की ऐतहासिक धरती से एक नए और बड़े आंदोलन का शंखनाद हुआ है और आज यहां के हज़ारो हज़ार किसान मजदूर और रैयत अपनी मांगों के समर्थन और बिहार सरकार के निर्णय के खिलाफ सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया है. 

9:33 AM(3 घंटे में)

खामेनेई की मौत पर ईरान में मातम, शोक मना रहे लोग

Posted by :- Sandeep kumar

ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत के बाद मातम जैसे हालात हैं. लोग जगह-जगह शोक मनाते हुए नजर आ रहे हैं. Press TV की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान के एंघेलाब स्क्वायर में लोग अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर शोक मना रहे हैं. 

ईरान पर US-इजरायल के हमले में अयातुल्लाह अली खामेनेई के साथ कई टॉप ऑफिसर भी मारे गए हैं. IRGC चीफ मेजर जनरल मोहम्मद पाकपुर और अयातुल्ला खामेनेई के सीनियर सलाहकार अली शमखानी मारे गए हैं. 

9:05 AM(2 घंटे में)

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप, 4.2 रही तीव्रता

Posted by :- Sandeep kumar

जम्मू-कश्मीर के डोडा में भूकंप का कहर

अधिकारियों ने बताया कि रविवार तड़के जम्मू और कश्मीर के पहाड़ी डोडा जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया.

अधिकारियों ने बताया कि कहीं से भी किसी प्रकार के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है.

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप के झटके सुबह 1:25 बजे महसूस किए गए. 
 

8:24 AM(2 घंटे में)

छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक योजना के तहत किसानों के खातों में डाले 10,324 करोड़ रुपये

Posted by :- Sandeep kumar

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने शनिवार को कृषक उन्नति योजना के तहत 25.28 लाख किसानों के बैंक खातों में इनपुट सहायता के रूप में 10,324 करोड़ रुपये डाले और कहा कि उनकी सरकार किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है.

यह राशि बिल्हा विकास खंड के रहांगी गांव में आयोजित एक किसान कार्यक्रम के दौरान वितरित की गई.

इनपुट सहायता न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी - केंद्र द्वारा निर्धारित) से अधिक की वह राशि है, जो राज्य सरकार द्वारा धान की खरीद के बदले किसानों को प्रदान की जाती है. 

7:48 AM(एक घंटा में)

यूपी में चढ़ने लगा पारा, लखनऊ-बनारस में होली तक चलेंगी तेज हवाएं

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के कई जिलों में अभी से ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है. रात सर्द हैं, लेकिन दिन में तेज धूप खिल रही है. मार्च की शुरुआत से होली के दिन तक दिन के समय 20-30 किमी/घंटा की गति से पृथ्वी की सतह पर तेज उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना हैं. हालांकि, इनसे दिन के अधिकतम तापमान पर कोई विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा.

7:24 AM(44 मिनट में)

लखनऊ में मीन महोत्सव और एक्वा एक्सपो 2026 का आयोजन, 5000 हजार किसानों ने लिया भाग

Posted by :- Sandeep kumar

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में आयोजित दो दिवसीय मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो 2026 कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मंत्री मत्स्य भारत सरकार द्वारा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता मंत्री मत्स्य डा. संजय कुमार निषाद द्वारा और समापन समारोह की अध्यक्षता धनलक्ष्मी के. महानिदेशक मत्स्य द्वारा किया गया.
मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो 2026 में लगभग 5000 मत्स्य किसानों, हितग्राही, उद्यमी, निवेशक और वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया. मीन महोत्सव के दौरान मत्स्य विभाग को 1250 करोड़ के निवेश प्रस्ताव और 1400 रोजगार सृजन के प्रस्ताव भी प्राप्त हुए, इस कार्यक्रम में कुल 5 संवादात्मक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें 30 वक्ताओं द्वारा मत्स्य विकास के विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतिकरण किया गया. 
महानिदेशक ने जानकारी दी कि मीन महोत्सव के सफल आयोजन के दृष्टिगत एवं मत्स्य संभावनाओं को देखते हुए आगामी दिनों में मुख्यमंत्री के अध्यक्षता में मीन महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश सफल 18 मत्स्य किसानों की सफलता की कहानी का विमोचन किया गया, मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो 2026 में विभिन्न प्रदेशों जैसे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, असम, पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली से मत्स्य किसानों, उद्यमी, वैज्ञानिकों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया तथा मीन महोत्सव एवं एक्वा एक्सपो 2026 कार्यक्रम में 50 स्टॉल कंपनियों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जिसमें आधुनिक तकनीक, फीड मिल, मत्स्य बीज प्रोसेसिंग, वैल्यू एडिशन से संबंधित उत्पादों का प्रदर्शन किया गया.

7:08 AM(28 मिनट में)

कई राज्यों में तेज बारिश के साथ होगा वज्रपात, IMD का बड़ा अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

शभर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी के साथ बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. हालांकि, कुछ राज्यों में बेमौसम बारिश के कारण मौसम खुशनुमा है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दक्षिण भारत में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय रहने से अगले कुछ घंटों तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों पर आंधीनुमा हवाओं के साथ तेज बारिश का अलर्ट है.