Advertisement
Agriculture News Live Updates: बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को लेकर हाईलेवल मीटिंग, कस्‍टम हायरिंग सेंटर की धीमी प्रगति पर सख्ती

Agriculture News Live Updates: बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को लेकर हाईलेवल मीटिंग, कस्‍टम हायरिंग सेंटर की धीमी प्रगति पर सख्ती

क‍िसान तक Sasaram | Apr 24, 2026, 5:33 PM IST

अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में आज यानी 24 अप्रैल और कल भारी बारिश हो सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

अप्रैल के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि दिन में घर से बाहर निकलना भी चुनौती बन गया है. इसी बीच मौसम विभाग ने राहत भरी खबर देते हुए 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. खासकर पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर और मिजोरम में आज यानी 24 अप्रैल और कल भारी बारिश हो सकती है.

5:33 PM(5 घंटे में)

बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को लेकर हाईलेवल मीटिंग, कस्‍टम हायरिंग सेंटर की धीमी प्रगति पर सख्ती

Posted by :- Prateek

पटना: बिहार में गन्ना यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए अपर मुख्य सचिव के. सेंथिल कुमार की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें कस्टम हायरिंग सेंटर (CHCs) की प्रगति की समीक्षा की गई. बैठक में सामने आया कि केवल 3 चीनी मिलों ने CHCs स्थापित किए हैं, जबकि अन्य मिलों में अपेक्षित काम नहीं हुआ है. अधिकारियों ने यह भी पाया कि कई CHCs में गन्ना फसल से जुड़े कृषि यंत्रों की कमी है. इस पर सभी संबंधित विभागों और मिलों को 2 दिनों के भीतर आवश्यक यंत्रों की रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को सौंपने के निर्देश दिए गए. सरकार का लक्ष्य गन्ना क्षेत्र का विस्तार, बंद मिलों का पुनरुद्धार और 25 नई मिलों की स्थापना है. विभाग का मानना है कि इन प्रयासों से उत्पादन बढ़ेगा, लागत घटेगी और किसानों की आय में सुधार होगा.

5:23 PM(5 घंटे में)

CropLife India ने की Pesticide Bill में 5 साल के डेटा प्रोटेक्शन और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के रेगुलेशन की मांग

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: CropLife India, जो घरेलू कीटनाशक उद्योग के लगभग 70 प्रतिशत हिस्से का प्रतिनिधित्व करता है, ने सरकार से आग्रह किया है कि वह Pesticides Management Bill (PMB) के ड्राफ्ट में पांच साल के रेगुलेटरी डेटा प्रोटेक्शन का प्रावधान शामिल करे. संस्था ने चेतावनी दी है कि इस प्रावधान के अभाव में कंपनियाँ भारत में नई और सुरक्षित फसल सुरक्षा तकनीकें लाने से हतोत्साहित हो रही हैं. शुक्रवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए CropLife India के चेयरमैन अंकुर अग्रवाल ने कहा कि मौजूदा ढांचे के तहत- जो अभी भी Insecticides Act, 1968 पर आधारित है उस व्यापक सुरक्षा, प्रभावशीलता, अवशेष और पर्यावरणीय डेटा के लिए कोई सुरक्षा नहीं है, जिसे किसी कंपनी को नया कीटनाशक रजिस्टर कराने से पहले तैयार करना होता है. उन्होंने कहा, "Regulatory Data Protection (RDP) के अभाव में, इनोवेटर अपने निवेश की भरपाई नहीं कर पाते हैं. इसके परिणामस्वरूप, किसान पुराने और जेनेरिक मॉलिक्यूल्स पर ही निर्भर रहते हैं, जिनमें से कई अधिक खतरनाक होते हैं और कीटों में विकसित हो रहे प्रतिरोध के खिलाफ कम प्रभावी साबित होते हैं." (पीटीआई)

4:40 PM(4 घंटे में)

हरियाणा NCR में 23 और एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाएगा, 11 महीनों में पुराने कचरे को खत्म करने की तैयारी

Posted by :- Prateek

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार NCR में 23 और एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन लगाएगी, जिससे इस साल जुलाई तक इनकी कुल संख्या 29 से बढ़कर 52 हो जाएगी. शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ट्रांसपोर्ट सेवाओं को रेगुलेट करने के लिए एक एग्रीगेटर पॉलिसी भी लाएगी और अगले 11 महीनों के भीतर पुराने ठोस कचरे को खत्म करेगी. हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने शुक्रवार को NCR में एयर क्वालिटी मैनेजमेंट पर एक रिव्यू मीटिंग की अध्यक्षता की और सभी विभागों को समय-सीमा का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि एयर क्वालिटी में लंबे समय तक सुधार के लिए सभी सेक्टरों के बीच लगातार तालमेल ज़रूरी है. (पीटीआई)

4:20 PM(4 घंटे में)

धनबाद में आधी रात को जोरदार आवाज आई और 'पाताल' में समा गया ये 'गांव'

Posted by :- Sandeep kumar

धनबाद के बाघमारा सोनारडीह  टंडाबारी में प्रकृति और खनन के गठजोड़ ने वह खौफनाक मंजर दिखाया, जिसे देख रूह कांप जाए. फटी धरती ने देखते ही देखते आधी बस्ती को अपनी आगोश में ले लिया. अचानक हुए भीषण भू-धंसान के कारण पूरी की पूरी बस्ती करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में समा गई.

3:12 PM(3 घंटे में)

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की फसल का होगा जीपीएस सर्वे

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों की फसल का होगा जीपीएस सर्वे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गन्ना विभाग ने शुरू की तैयारी

1 मई से 30 जून तक चलेगा यह जीपीएस सर्वेक्षण

सर्वे से पहले किसानों को एसएमएस से भेजी जाएगी सूचना

2:26 PM(2 घंटे में)

⁠पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में बना रहेगा गर्म हवाओं का सिलसिला

Posted by :- Sandeep kumar

पूरे उत्तर भारत में आने वाले 4-5 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं… कई राज्यो में येलो अलर्ट जारी तो वही आने वाले दिनों में बढ़ेंगे 2-3 डिग्री तक तापमान
- ⁠पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में बना रहेगा गर्म हवाओं का सिलसिला
- ⁠वेस्ट बंगाल, ओड़िसा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल में हॉट एंड ह्यूमिड का ऑरेंज अलर्ट
- ⁠बंगाल की खाड़ी से आ रहे मॉइस्चर की वजह से आने वाले दो दिन के बाद ईस्ट इंडिया में थोड़ी बारिश देखी जाएगी
- ⁠24-25 अप्रैल के लिए दिल्ली में हीट वेव की वार्निंग
- ⁠दो दिन के बाद पहाड़ी राज्यो में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस… तापमान रहेंग सामान्य लेकिन मैदानी इलाको पर कोई असर नहीं

1:39 PM(एक घंटा में)

शिवराज सिंह ने कहा- अच्छे बीज, किसान आईडी और केसीसी पर तेज काम जरूरी

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा लखनऊ में उत्तर क्षेत्र कृषि सम्मेलन आयोजित

उ.प्र. के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित केंद्रीय राज्य मंत्री और 6 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रीगण शामिल 

योगी आदित्यनाथ बोले- लैब का ज्ञान खेत तक पहुंचेगा, तभी किसान को मिलेगा पूरा लाभ

मुख्यमंत्री योगी का जोर- तकनीक, प्रशिक्षण और वैल्यू एडिशन से बदलेगी खेती की तस्वीर

शिवराज सिंह चौहान बोले- हर राज्य अपनी जलवायु और जरूरत के हिसाब से बनाए कृषि योजना

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने कहा- अच्छे बीज, किसान आईडी और केसीसी पर तेज काम जरूरी

शिवराज सिंह चौहान का सख्त संदेश- नकली खाद-बीज पर रोक और संतुलित उर्वरक उपयोग पर हो फोकस

उत्तर क्षेत्र सम्मेलन में खरीफ-रबी की तैयारी पर साझा एजेंडा

प्रगतिशील किसान, वैज्ञानिक और केंद्र और राज्य सरकार एक मंच पर, खेती को नई दिशा देने का संकल्प

 

1:09 PM(38 मिनट में)

गंगा-रामगंगा की उर्वर धरती पर पहुंचा किसान कारवां, बिजनौर के किसानों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Posted by :- Sandeep kumar

गंगा और रामगंगा नदियों के बदौलत बिजनौर जिले की मिट्टी केवल उपजाऊ ही नहीं, बल्कि कृषि उद्योग के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बना रही है.  गन्ने की मिठास के बदौलत जनपद के किसान खुशहाल जिंदगी की होली खेल रहे हैं. वहीं, इंडिया टुडे ग्रुप और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त पहल से शुरू हुआ किसान कारवां प्रदेश के 75 जिलों की यात्रा में 66वें जनपद के तौर पर बिजनौर पहुंचा. बढ़ती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच जनपद के नगीना गांव में महिला और पुरुष किसानों ने कारवां कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया. कृषि की विभिन्न फसलों के साथ-साथ पशुपालन और जलवायु परिवर्तन से खेती में आ रहे बदलाव को लेकर केवीके बिजनौर, कृषि विभाग और पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विस्तृत जानकारी दी. साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी किसानों को अवगत कराया.

12:43 PM(13 मिनट में)

सागर में 34 एकड़ फसल ‘गायब’! किसान ने पड़ोसी पर लगाया आरोप

Posted by :- Sandeep kumar

मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. यहां एक किसान ने आरोप लगाया है कि उसकी 34 एकड़ में खड़ी पूरी फसल रातों-रात चोरी हो गई. जी हां, आपने सही सुना-पूरी की पूरी फसल… और वो भी एक ही रात में!

यह मामला राहतगढ़ तहसील के ग्राम कीटुआ का है, जहां के निवासी किसान पुष्पेंद्र लोधी अपनी शिकायत लेकर सीधे कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे. उनकी आंखों में दर्द था और आवाज में बेबसी… क्योंकि जिस फसल के लिए उन्होंने महीनों मेहनत की, वो एक झटके में गायब हो गई.

किसान का आरोप है कि उसके खेत में लगी गेहूं और चना की फसल को किसी ने मशीनों की मदद से कटवाकर उठा लिया. जब वह सुबह खेत पर पहुंचा, तो वहां न फसल थी, न कोई निशान-बस खाली जमीन और टूटी उम्मीदें. 

11:52 AM(39 मिनट पहले)

24 अप्रैल से बदलेगा उत्तराखंड का मौसम, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में आज 24 अप्रैल से मौसम एक बार फिर बदल सकता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में अगले एक हफ्ते तक मौसम के मिजाज में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि हिमालयी क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. इसके असर से पहाड़ों में जहां गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना बनी हुई है. इस मौसमी उथल-पुथल के बीच आज से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले जिलों में मौसम करवट ले सकता है.

11:12 AM(एक घंटा पहले)

 VIP ट्रीटमेंट लेने वाला "मटरू लंगूर" गिरफ्तार, DM की कुर्सी छीनकर बना था सोशल मीडिया स्टार

Posted by :- Sandeep kumar

बागपत में पिछले काफी समय से ‘मटरू’ नाम का ये लंगूर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था. कलेक्ट्रेट परिसर में इसका आना-जाना इतना आम हो गया था कि लोग इसे पहचानने लगे थे. लेकिन इसकी असली पहचान तब बनी जब ये किसान दिवस की मीटिंग में सीधे डीएम अस्मिता लाल के पास जा पहुंचा. उस दिन का नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था- लंगूर को सामने देखकर डीएम को अपनी कुर्सी तक छोड़नी पड़ी और मटरू खुद उस कुर्सी पर बैठ गया. यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया और मटरू रातों-रात इंटरनेट सेंसेशन बन गया.

10:16 AM(2 घंटे पहले)

कर्नाटक के बीदर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Posted by :- Sandeep kumar

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि बीदर ज़िले में तूफ़ान के दौरान बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई.

मृतकों की पहचान नवदगी के रहने वाले रेवनसिद्ध (28) और जेवरगी के रहने वाले यल्ललिंग (28) के रूप में हुई है.

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम को भालकी तालुका के नवदगी गांव में हुई, जब दोनों अपने खेतों में काम कर रहे थे.

पुलिस ने बताया, "जैसे ही अचानक बारिश शुरू हुई, दोनों आदमी खेत में एक आम के पेड़ के नीचे छिप गए. उसी पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई."

खटक चिंचोली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस ने लोगों को तूफ़ान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लेने की भी चेतावनी दी है.

9:38 AM(3 घंटे पहले)

हैदराबाद में केमिकल से नकली टी-पाउडर बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश

Posted by :- Sandeep kumar

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है. ये गैंग चाय पत्ती में मिलावट करने के काले धंधे में शामिल था. ये लोग कम कीमत पर मिलावटी चाय पत्ती को स्थानीय होटलों, छोटी दुकानों और ढाबों पर सप्लाई करते थे. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.

8:57 AM(4 घंटे पहले)

जालना में शॉर्ट सर्किट से खेतों में आग, 300 क्विंटल मक्का जलकर राख

Posted by :- Sandeep kumar

जालना जिले में शॉर्ट सर्किट और बिजली तारों में स्पार्किंग के कारण खेतों में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं. इन हादसों में किसानों की फसल जलकर राख हो गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. किसानों ने प्रशासन से पंचनामा कर आर्थिक मदद की मांग की है. पहली घटना जालना जिले के भोकरदन तहसील के टाकली बाजड़ गांव की है. यहां किसान अनिल खिल्लारे ने अपने खेत में मक्के की फसल काटकर ढेर लगाकर रखी थी. इसी दौरान खेत के पास स्थित विद्युत डीपी में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और भीषण आग लग गई. आग तेजी से फैलने से करीब 5 एकड़ क्षेत्र में रखा मक्का जलकर राख हो गया.

8:19 AM(4 घंटे पहले)

उत्तर-मध्य भारत में गर्मी का कहर जारी, दिल्ली में दो दिन लू का येलो अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर और मध्य भारत इन दिनों भीषण गर्मी और लू की चपेट में है, जिससे जनजीवन पर सीधा असर पड़ रहा है. मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली में 24 और 25 अप्रैल के लिए लू का येलो अलर्ट जारी किया है. इन दो दिनों के दौरान तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहने और दिन के समय गर्म हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है.

7:50 AM(5 घंटे पहले)

बिजनौर में जमीनी विवाद को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या

Posted by :- Sandeep kumar

बिजनौर में जमीनी विवाद के चलते आबकारी विभाग में तैनात सिपाही ने अपने सगे चाचा की दिनदहाड़े खेत पर काम करते समय गोली मार कर हत्या कर दी. इस घटना के बाद सनसनी फैल गई आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद ही तमंचे सहित थाने में आकर सरेंडर कर दिया. पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है.

7:23 AM(5 घंटे पहले)

शिवराज सिंह चौहान सुबह 10 बजे सेंट्रम होटल में  'उत्तर क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन 2026' विषय पर करेंगे प्रेस कांफ्रेंस 

Posted by :- Sandeep kumar
7:06 AM(5 घंटे पहले)

दिल्ली-यूपी-बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत! 13 राज्यों में तूफानी-बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान सहित उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में इस समय हैरान परेशान कर देने वाली गर्मी पड़ रही है, लेकिन जल्द ही यहां गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में 13 राज्यों में आंधी-बारिश और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आने वाले दिनों में बादल छाने की संभावना है.