Agriculture Live Blogदेश के कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिण-पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना हुआ है. बीते दिन कुछ इलाकों में लू (हीट वेव) की स्थिति भी दर्ज की गई है. वहीं, आज 8 मार्च को देश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इसके अलावा, 9 मार्च से सक्रिय होने वाले नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है.
उत्तराखंड में करीब एक सप्ताह से शुष्क चल रहे मौसम ने करवट बदल ली है. उत्तराखंड में 8 मार्च का दिन मैदानी इलाकों के लिए शानदार और सुहाना रहने वाला है, लेकिन पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर मौसम ने करवट बदल ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार आज राज्य के 3 पहाड़ी जिलों उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने और बर्फबारी का अलर्ट किया गया है. बीते कल भी इन्हीं 3 जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना बताई गई थी जबकि मौसम विभाग ने आने वाले कल में पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का दायरा बढ़ने की चेतावनी जारी की है.
महिला दिवस के खास मौके पर हमने किया Mahindra Yuvo Tech+ 485 DI Tractor का रिव्यू. जानने की कोशिश की कि एक महिला किसान के लिए ये ट्रैक्टर कितना कम्फर्टेबल है. इस वीडियो में देखें इस ट्रैक्टर का की फील्ड टेस्ट और जानें इसकी खूबियां.
दिल्ली एनसीआर में इस बार भीषण गर्मी पड़ने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने जारी किया है. मार्च में ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. इसके साथ ही रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार इस साल गर्मी सारे रिकार्ड तोड़ देगी.
कोटा, राजस्थान: राजस्थान के मंत्री हीरालाल नागर ने कहा, "आज का दिन बहुत शुभ है और यकीनन दिवाली से कम नहीं है। जिस तरह आज यहां एयरपोर्ट का शिलान्यास हो रहा है... हाड़ौती के लोगों के लिए लगभग 2,50,000 घरों में नल का पानी पहुंचाने के कार्य का भी शिलान्यास हो रहा है... उद्योगीकरण के साथ-साथ कोटा में खेती से जुड़े नए परियोजनाएं आएंगी जो कोटा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगी... निश्चित रूप से कोटा आगे बढ़ेगा, इसके लिए कोटा तैयार है.
दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर MWCD द्वारा कर्तव्य पथ पर शक्ति वॉक कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today