Advertisement
Agriculture News Live Updates: मध्य प्रदेश में डीजल स्टॉक करने के लिए किसानों का पेट्रोल पंपों पर भीड़

Agriculture News Live Updates: मध्य प्रदेश में डीजल स्टॉक करने के लिए किसानों का पेट्रोल पंपों पर भीड़

क‍िसान तक Mar 07, 2026, Updated Mar 07, 2026, 12:51 PM IST

इस हफ्ते देश के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. वहीं मध्य भारत में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने का अनुमान है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

इस हफ्ते देश के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. वहीं मध्य भारत में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है.

12:51 PM(5 घंटे में)

मध्य प्रदेश में डीजल स्टॉक करने के लिए किसानों का पेट्रोल पंपों पर भीड़

Posted by :- Sandeep kumar

अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर की गई बमबारी और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव का असर अब भारत के ग्रामीण इलाकों तक महसूस होने लगा है. मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में गाडरवारा इलाके में किसानों के बीच यह आशंका बढ़ गई है कि अगर युद्ध लंबा खिंचा तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी हो सकती है और सप्लाई भी प्रभावित हो सकती है.
इसी चिंता के चलते गाडरवारा सालीचौका के कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है. किसान देर रात तक बड़े-बड़े कुप्पों, ड्रमों और टंकियों में डीजल भरवाकर स्टॉक करते नजर आ रहे हैं, ताकि खेती-किसानी के कामों में किसी तरह की परेशानी न आए. 

12:11 PM(5 घंटे में)

अप्रैल की बजाय आज से भूमिहीन खेत मजदूर स्कीम शुरू करेगी बंगाल सरकार: CM ममता बनर्जी

Posted by :- Sandeep kumar

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, "हमने बजट में दो स्कीम की घोषणा की थी. एक है बांग्लार युवा साथी और दूसरी है भूमिहीन खेत मजदूर. दोनों स्कीम अप्रैल से शुरू होनी थीं लेकिन हमने उन्हें आज से शुरू करने का फैसला किया है।" "वे बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि हमारा राज्य कई स्कीम देने में नंबर वन है।"

11:40 AM(4 घंटे में)

घने कोहरे में बड़ा हादसा... सोनीपत में ट्रक की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली-एनसीआर के सोनीपत में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया. दुर्घटना सोनीपत-गोहाना रोड पर गांव करेवड़ी के पास हुई. उस समय इलाके में काफी घना कोहरा था, जिसके कारण सड़क पर विजिबिलिटी बहुत कम हो गई थी. इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक ट्रक की बॉडी में फंस गया.

11:11 AM(4 घंटे में)

LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर महिला ने दी प्रतिक्रिया, कहा- आमदनी कम है और खर्चा ज्यादा है

Posted by :- Sandeep kumar

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर एक स्थानीय निवासी ने कहा, "सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. बहुत सारी समस्याएं हैं. आमदनी कम है और खर्चा ज्यादा है..."

10:18 AM(3 घंटे में)

राजस्थान के सीकर में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता

Posted by :- Sandeep kumar

राजस्थान के सीकर में आज सुबह 06:32 बजे रिक्टर स्केल पर 3.5 तीव्रता का भूकंप आया: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी

 

9:36 AM(2 घंटे में)

महाराष्ट्र के बजट की विपक्ष ने की आलोचना, बताया किसानों और मध्यम वर्ग की अनदेखी

Posted by :- Sandeep kumar

विपक्षी दल महा विकास अघाड़ी ने शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस सरकार के 2026-27 के महाराष्ट्र बजट की कड़ी आलोचना करते हुए दावा किया कि यह एक "ठेकेदार-केंद्रित" कवायद है जिसने किसानों, मध्यम वर्ग और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की अनदेखी की है.

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनावी वादों से किसानों और नागरिकों को गुमराह किया और बजट में ठोस उपायों की घोषणा करने में विफल रही.

ठाकरे ने कहा, “चुनाव के दौरान किसानों से वादा किया गया था कि ऋण माफी के माध्यम से उनके 'सतबारा' (7/12 भूमि अभिलेख) को साफ कर दिया जाएगा. हालांकि, बजट में इस संबंध में कोई स्पष्ट घोषणा नहीं है. इसके बजाय, ऋण माफी पर कई शर्तें लगा दी गई हैं.” उन्होंने आगे कहा कि पिछली एमवीए सरकार ने बिना किसी शर्त के समयबद्ध तरीके से 2 लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए थे.

9:08 AM(2 घंटे में)

हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने कहा किसानों को गन्ना खेती के लिए नई तकनीकों को अपनाना चाहिए

Posted by :- Sandeep kumar

हाल के वर्षों में गन्ने की खेती का रकबा घटने के कारण, हरियाणा सरकार ने किसानों से नई तकनीकों को अपनाने का आग्रह किया है.

सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि किसानों को गन्ने की खेती करते समय नई तकनीकों को अपनाना चाहिए, क्योंकि इससे खेती की लागत कम करने और उनकी आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

उन्होंने कहा कि राज्य की सभी सहकारी चीनी मिलों में एक ऑनलाइन टोकन प्रणाली शुरू की गई है, जिससे गन्ना किसान घर बैठे टोकन बुक कर सकेंगे. 

8:44 AM(एक घंटा में)

आज तमिलनाडु के दौरे पर शिवराज सिंह चौहान, नारियल उत्पादक किसानों से करेंगे चर्चा

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज तमिलनाडु प्रवास पर रहेंगे

चेन्नई में नारियल उत्पादक किसानों और स्टेकहोल्डर्स से चर्चा करेंगे शिवराज सिंह चौहान

दोपहर 1:30 बजे IIT मद्रास में कोकोनट फार्मर्स और लीडर्स से संवाद करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री

दोपहर 3 बजे कोकोनट स्टेकहोल्डर्स कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे शिवराज सिंह चौहान

शाम 4:45 बजे मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह

8:24 AM(एक घंटा में)

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी, 60 रुपये बढ़ाए गए दाम

Posted by :- Sandeep kumar

14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 853 रुपये से बढ़कर 913 रुपये हो गई है। नया रेट 7 मार्च से लागू होगा: सूत्र (ANI)

8:06 AM(37 मिनट में)

दिल्ली में गर्मी का ज़ोर, वीकेंड पर और बढ़ेगा पारा

Posted by :- Sandeep kumar

राजधानी दिल्ली में गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. शुक्रवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा. मौसम विभाग के अनुसार वीकेंड में तापमान और बढ़ सकता है.