Agriculture Live Blogइस हफ्ते देश के कई इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर जा सकता है. वहीं मध्य भारत में पारा 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा रहने का अनुमान है. दूसरी ओर, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 7 से 10 मार्च के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 6 मार्च तक गुजरात और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है.
यूपी के बाराबंकी में पेट्रोल– डीजल की कमी और दाम बढ़ने को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म है और पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ है.
अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध और तनावपूर्ण हालातों को लेकर देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संभावित बढ़ोतरी की चर्चाएं तेज हो गई हैं. इन चर्चाओं का असर अब उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में भी देखने को मिल रहा है. अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ उमड़ने लगी है और किसान बड़ी मात्रा में डीजल भरवाने के लिए पहुंच रहे हैं.
छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में सामुदायिक नेतृत्व वाली जल संरक्षण पहल के तहत किसानों ने स्वेच्छा से अपनी कृषि भूमि का 5 प्रतिशत हिस्सा खेतों के भीतर वर्षा जल को एकत्रित करने के लिए छोटे पुनर्भरण तालाबों और सीढ़ीदार गड्ढों के निर्माण के लिए अलग रखा है.
एक आधिकारिक बयान में गुरुवार को कहा गया कि बारिश के पानी का उपयोग करके मिट्टी और जलभंडारों को पुनर्जीवित करके 440 से अधिक पारंपरिक तालाबों को पुनर्जीवित किया गया है.
'आवा पानी झोकी' अभियान के कारण मिट्टी का कटाव कम हुआ है, सूखे के दौरान फसलों में नमी का स्तर बढ़ा है और भूजल का पुनर्भरण स्थिर हो गया है. यह पहल केंद्र सरकार के जल संरक्षण अभियान 'जल संचय जन भागीदारी' का हिस्सा थी.
उत्तर भारत में मौसम का मिज़ाज इस समय काफी अलग-अलग है. राजधानी दिल्ली और पड़ोसी उत्तर प्रदेश में आज (6 मार्च) आसमान साफ रहने का अनुमान है. इन राज्यों में मौसम शुष्क रहेगा और धूप खिली रहने का अनुमान है. पंजाब-राजस्थान में भी मौसम गर्म बना हुआ है. हालांकि, पहाड़ी राज्यों में मौसम के लिहाज़ से सतर्क रहने की जरूरत है. मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश में 7 और 10 मार्च को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. इससे ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान में गिरावट और सड़कें फिसलन भरी हो सकती हैं. उत्तराखंड में भी 8 और 10 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की उम्मीद जताई जा रही है.
दिल्ली-एनसीआर के मौसम में अब लगातार बड़ा बदलाव होता दिखाई दे रहा है. राज्य में अब गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. इस बीच दिल्ली-एनसीआर में आज के मौसम में भी जबरदस्त बदलाव दिख रहा है. राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (6 मार्च) यानी आज का मौसम साफ रहेगा. फिलहाल दिल्ली-एनसीआर के तापमान में अब बढ़ोतरी शुरू हो गई है. दिल्ली में इस समय 18 डिग्री तापमान है. बिना बारिश की संभावना के राजधानी का तापमान शुक्रवार को 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. कड़ाके की धूप ने लोगों की बैचेनी बढ़ा दी है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today