Advertisement
Agriculture News Live Updates: दाल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए BKS का बड़ा सुझाव, सरकार करे 100 फीसदी खरीद

Agriculture News Live Updates: दाल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए BKS का बड़ा सुझाव, सरकार करे 100 फीसदी खरीद

क‍िसान तक Delhi | May 18, 2026, 9:18 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसके लिए ±4 दिन का मॉडल एरर भी बताया है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सप्ताह के कई दिनों तक लू से लेकर भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के 26 मई के आसपास केरल पहुंचने की संभावना है. मौसम विभाग ने इसके लिए ±4 दिन का मॉडल एरर भी बताया है. वहीं अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में मॉनसून आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सप्ताह के कई दिनों तक लू से लेकर भीषण लू चलने की आशंका जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

9:18 AM(5 घंटे में)

दाल-तिलहन उत्पादन बढ़ाने के लिए BKS का बड़ा सुझाव, सरकार करे 100 फीसदी खरीद

Posted by :- Sandeep kumar

भारतीय किसान संघ (BKS) ने केंद्र सरकार से दालों और तिलहनों की 100 फीसदी गारंटी खरीद की मांग की है. संगठन का कहना है कि किसानों को फसल विविधीकरण के लिए सीधे आर्थिक प्रोत्साहन दिए जाएं और खेती में आधुनिक जीन-एडिटिंग तकनीकों के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाई जाए. ये मांगें 16-17 मई को राजस्थान के माउंट आबू में हुई भारतीय किसान संघ की दो दिवसीय कार्यकारी समिति की बैठक के बाद सामने आईं. RSS से जुड़े इस किसान संगठन ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी भारत दालों और खाने के तेलों के लिए बड़े पैमाने पर आयात पर निर्भर है. संगठन के मुताबिक यह सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ा गंभीर मुद्दा है. 
 

8:54 AM(5 घंटे में)

आंध्र के लाखों किसानों की आजीविका पर संकट, CM नायडू ने केंद्र से मांगी राहत

Posted by :- Sandeep kumar

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने आंध्र प्रदेश के जलीय कृषि और तंबाकू किसानों की मुश्किलों को लेकर केंद्र सरकार से बड़ी अपील की है. मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर कहा कि अमेरिका की नई टैरिफ नीति से राज्य के झींगा किसानों और निर्यातकों पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. CM नायडू ने बताया कि अमेरिका द्वारा भारत से झींगा आयात पर भारी टैरिफ लगाए जाने के कारण भारतीय निर्यात पर करीब 60 फीसदी तक का कर बोझ बढ़ गया है. इसका सीधा असर आंध्र प्रदेश से होने वाले जलीय उत्पादों के निर्यात पर पड़ रहा है.

8:34 AM(4 घंटे में)

बस्तर में आज लॉन्च होगा “जन-जन सुविधा केंद्र” मॉडल, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे उद्घाटन

Posted by :- Sandeep kumar

बस्तर के जंगल, जो कभी गोलीबारी और सुरक्षा अभियानों के लिए जाने जाते थे, आज एक ऐतिहासिक बदलाव के गवाह बनने जा रहे हैं. अमित शाह बस्तर के नेतानार से "जन-जन सुविधा केंद्र" मॉडल का उद्घाटन करेंगे — यह एक ऐसी पहल है जो इस क्षेत्र के बदलते स्वरूप का प्रतीक है, जहां अब सुरक्षा शिविरों को विकास और जनसेवा के केंद्रों में बदला जा रहा है.

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा तैयार किए गए इस मॉडल के पीछे का दृष्टिकोण स्पष्ट है: शासन और आवश्यक सेवाओं को सीधे उन दूरदराज के आदिवासी समुदायों तक पहुंचाना, जो दशकों तक बुनियादी प्रशासनिक सुविधाओं से कटे रहे थे. यह पहल उन गाँवों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जहां लोगों को आज भी सरकार से जुड़े छोटे-से-छोटे काम के लिए भी लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. 

8:12 AM(4 घंटे में)

आकाशीय बिजली गिरने से 10 भैंसों की मौत, किसानों में चिंता का माहौल

Posted by :- Sandeep kumar

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में किसानों के बीच चिंता और दुख का माहौल है.
जानकारी के अनुसार, जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश और तूफान का दौर जारी है. इसी दौरान राजमेरगढ़ क्षेत्र में तेज गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे बैठे 10 भैंस इसकी चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. 

7:37 AM(4 घंटे में)

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ग्रामीण इलाकों में डीजल की कमी, किसानों की बढ़ी मुश्किलें

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के ग्रामीण इलाकों में डीजल की कमी को लेकर किसानों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. कई पेट्रोल पंपों पर किसानों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. किसानों का कहना है कि ऐसे हालात में खेती करना अब बेहद मुश्किल हो गया है. 

तस्वीरें गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के कोडिनार तहसील के आलीदर गांव की हैं, हालांकि ये सिर्फ एक गांव की तस्वीरें नहीं हैं, बल्कि जिले के कई ग्रामीण इलाकों में अब इसी तरह के हालात देखने को मिल रहे हैं. 

7:14 AM(3 घंटे में)

लू की तपिश से दो दिन झुलसेगी दिल्ली, सहना पड़ेगा 45 डिग्री टॉर्चर

Posted by :- Sandeep kumar

राजधानी में गर्मी की तपिश के बीच अब लू का सितम भी राजधानीवासियों को झेलना पड़ेगा. मौसम विभाग ने 18 से 23 मई के बीच मौसम गर्म और शुष्क रहने के आसार जताने के साथ ही अधिकतम तापमान के 42 से 45 डिग्री सेल्सियस पहुंचने का अनुमान जताया है. 19 और 20 मई के लिए लू का यलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.