Advertisement
Agriculture News Live Updates: पन्ना में बारिश बनी आफत, उफनती नदियों के बीच SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Agriculture News Live Updates: पन्ना में बारिश बनी आफत, उफनती नदियों के बीच SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

क‍िसान तक Sep 04, 2026, Updated Sep 04, 2026, 10:24 AM IST

देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 4 सितंबर तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर के बीच तेज बारिश का अनुमान है. दूसरी ओर, प्रायद्वीपीय भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां सामान्य से कमजोर रहने की संभावना जताई गई है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश के मध्य और पूर्वी हिस्सों में बारिश का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है. वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश में 4 सितंबर तक और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 5 सितंबर के बीच तेज बारिश का अनुमान है. दूसरी ओर, प्रायद्वीपीय भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां सामान्य से कमजोर रहने की संभावना जताई गई है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

10:23 AM(5 घंटे में)

पन्ना में बारिश बनी आफत, उफनती नदियों के बीच SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Posted by :- Sandeep kumar

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी और खौफनाक खबर! पन्ना में मूसलाधार बारिश आफत बनकर टूटी है. नदियां उफान पर हैं और सड़कें समंदर बन चुकी हैं. अमानगंज में मिढ़ासन नदी खतरे के निशान को पार कर गई है, तो वहीं किलकिला नदी के विकराल रूप ने कई जिंदगियों को खतरे में डाल दिया, लेकिन, मौत के इस तेज बहाव के बीच जांबाज SDRF और पुलिस की टीम ने बाढ़ में डूबे मकानों के बीच छतों पर खौफ में कटी रात और फंसे हुए लोगो का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. 

9:44 AM(5 घंटे में)

चमोली के गोपेश्वर-चोपता मार्ग बैरागना के पास भारी मलबा आने से पूरी तरह बंद

Posted by :- Sandeep kumar

चमोली जनपद में देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. गोपेश्वर- ऊखीमठ-केदारनाथ मोटर मार्ग पर मंडल-बैरागना के पास सड़क पर भारी मलबा आने और सड़क धंसने के कारण पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया है. 

8:57 AM(4 घंटे में)

मुंगेर में बाढ़ का कहर! घरों में घुसा 4 फीट पानी, छतों पर पहुंचे लोग और मवेशी

Posted by :- Sandeep kumar

मुंगेर में गंगा खतरे के निशान से मात्र 23 सेंटीमीटर नीचे बह रही है. हर घंटे बढ़ते जलस्तर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हड़कंप मचना शुरू हो गया है. सदर प्रखंड ,बरियारपुर और हवेली खड़गपुर प्रखंड के दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर चुका है. हवेली खड़गपुर के कृष्णानगर गाँव में हर घर में पानी घुस चुका है. इस गांव के घरों में आंगन से बेडरूम तक में चार से पांच फीट पानी भर गया है. लोग अपने घर छोड़ सड़कों पर शरण लेने लगे हैं.

8:38 AM(4 घंटे में)

मोगा में बिजली कट से गुस्साए किसान, पावर ग्रिड का घेराव कर किया रोड जाम

Posted by :- Sandeep kumar

पंजाब के मोगा जिले में बिजली कटौती से परेशान किसानों का गुस्सा आखिर फूट पड़ा. खेतों में धान की फसल को पानी की सख्त जरूरत के बीच लगातार लग रहे बिजली कट से नाराज किसानों ने वीरवार देर शाम गांव सिंघांवाला स्थित पावर ग्रिड का घेराव कर दिया और मोगा-कोटकपूरा मुख्य रोड को जाम कर दिया. मोगा के गांव सिंघांवाला, तारेवाल, चुपकीती आदि गांवों में नहरी पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. इस कारण किसान पूरी तरह से बिजली पर निर्भर हैं. इस बार बारिश कम होने के कारण खेतों में पानी की जरूरत और बढ़ गई है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से लगातार कट लगाए जा रहे हैं. इससे फसल सूखने के कगार पर है. बिजली कट से परेशान होकर सैकड़ों किसान ने सिंघांवाला पावर ग्रिड पर पहुंचे और ग्रिड को घेर लिया. इसके बाद किसानों ने मोगा-कोटकपूरा रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए रोष प्रदर्शन किया. 

8:12 AM(3 घंटे में)

UP-एमपी समेत कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

देश के कई हिस्सों में 4 सितंबर को जन्मष्टामी के दिन मॉनसूनी गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, मध्य, पूर्वोत्तर और पश्चिम भारत के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, दिल्ली-NCR, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश और गरज-चमक का एक और दौर देखने को मिल सकता है.