Advertisement
Agriculture News Live Updates: किसान कारवां का 28वां पड़ाव फतेहपुर जिले में, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी

Agriculture News Live Updates: किसान कारवां का 28वां पड़ाव फतेहपुर जिले में, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी

क‍िसान तक Feb 21, 2026, Updated Feb 21, 2026, 11:30 AM IST

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा, जहां उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा, जहां उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है.

11:29 AM(5 घंटे में)

किसान कारवां का 28वां पड़ाव फतेहपुर जिले में, किसानों को मिलेगी आधुनिक खेती की जानकारी

Posted by :- Prateek

गंगा-यमुना के दोआब में स्थित जिला फतेहपुर में किसान तक किसान कारवां गांव अपने 28वां पड़ाव के तौरपर पहुंचा.जहां काफी संख्या में किसानों की मौजूदगी देखने को मिल रही है. कार्यक्रम स्थल पर सुबह से ही किसानों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है. वहीं, किसान कारवां कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग, पशुपालन विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर के वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी. मुख्य रूप से उन्नत बीजों का सही चयन, फसल संरक्षण की आधुनिक तकनीक, जैविक और प्राकृतिक खेती, गाय पालन, बकरी एवं मुर्गी पालन, बागवानी के उन्नत तरीकों की जानकारी दी जाएगी. इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी. किसान कारवां का उद्देश्य किसानों को जागरूक, आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है. 

11:00 AM(5 घंटे में)

हाथरस में नकली खाद बनाने वाली फेक्ट्री का भंडाफोड़

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के हाथरस जिले में असली खाद से नकली खाद बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है. एक गुप्त सूचना पर जिले के डीएम के आदेश पर टीम ने सासनी में एक बिल्डिंग मैटेरियल के गोदाम पर छापा मारकर वहां से किसानों की सरकारी खाद के 50 बोरे और अन्य मालमत्ता पकड़ा है. इस गोदाम के अंदर नकली खाद बनाने का कारोबार चलता मिला है. छापामार कार्यवाही के दौरान आधा दर्जन से अधिक कंपनियों के नाम से प्रिंट खाद के कट्टे भी मिले हैं.
सूचना सही होने पर डीएम अतुल वत्स भी मौके पर आए. उनका कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला मिलावट से जुड़ा हो सकता है. मामले में कठोर विधिक कार्यवाही होगी. मौके पर मिले खाद को जब्त कर टीम ने गोदाम को सीज कर दिया है. 

10:20 AM(4 घंटे में)

चंद्रशेखर आज़ाद पार्क मे लगी तीन दिवसीय फल, शाकभाजी, पुष्प प्रदर्शनी

Posted by :- Sandeep kumar

संगम नगरी प्रयागराज में शुक्रवार को अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में तीन दिवसीय मण्डलीय फल, शाकभाजी और पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया. इस पुष्प प्रदर्शनी को देखने तमाम लोग पहुंचे, इस प्रदर्शनी मे गुलाब, गेंदा, डहलिया के अलावा तमाम फूल रखे गए हैं. वहीं, सब्ज़ीयों को देख क़र लोग हैरान दिखे, लंबी लौकी और बड़े-बड़े पत्ता गोभी लोगों को हैरान क़र रही हैं, लोग यहां आकर अपनी-अपनी तश्वीर खींचाते और सेल्फी लेते रहे, लोगों का कहना है की ऐसी प्रदर्शनी लगातार लगनी चाहिए जो सबको नेचर से जोड़ता है. टमाटर की फसल, फूल गोभी लोगों को खूब भा रही है, लोग यहां आकर बेहद खुश नज़र आए. वहीं, कलाकारों ने परम्परागत ढेढ़िया नृत्य कर सबके मन को मोह लिया.

9:55 AM(4 घंटे में)

पश्चिम रेलवे साबरमती-हरिद्वार के लिए चलाएगा ये होली स्पेशल ट्रेनें, बुकिंग शुरू

Posted by :- Sandeep kumar

होली के अवसर पर पश्चिम रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार और असारवा-आगरा कैंट के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. साबरमती-हरिद्वार ट्रेन 23 फरवरी से 23 मार्च तक चलेगी, जबकि असारवा-आगरा कैंट ट्रेन 19 फरवरी से 30 मार्च तक चलेगी. दोनों ट्रेनों में एसी और सामान्य कोच उपलब्ध हैं.

ट्रेन नंबर 09425/09426 (साबरमती-हरिद्वार) की बुकिंग 21 फरवरी 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी. जबकि ट्रेन नंबर 01920/01919 (असारवा-आगरा कैंट) की बुकिंग पहले से ही जारी है. ट्रेनों से संबंधित  अधिक जानकारी  www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर हासिल कर सकते हैं.

9:16 AM(3 घंटे में)

UP के किसानों को बड़ा तोहफा देंगे CM योगी, मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by :- Sandeep kumar

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उत्तर प्रदेश के किसानों को बड़ा तोहफा देंगे. मुख्यमंत्री किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के लाभार्थियों और आपदा मित्रों को जीवन बीमा के तहत राशि देंगे. मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से ही बागपत, शामली, कासगंज और भदोही के उप कृषि निदेशक कार्यालय और मिट्टी परीक्षण प्रयोगशालाओं का शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही मऊरानीपुर झांसी में 50 शैया के छात्रावास भवन और लखनऊ में स्मार्ट कृषि ब्यूरो स्टूडियो इकाई का भी शिलान्यास करेंगे. 

8:42 AM(2 घंटे में)

लोनी डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे पर गाजियाबाद एडमिनिस्ट्रेशन और किसानों के बीच बातचीत में नहीं निकला कोई रास्ता

Posted by :- Sandeep kumar

लोनी डंपिंग ग्राउंड के मुद्दे पर गाजियाबाद एडमिनिस्ट्रेशन और प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच बातचीत में कोई नतीजा नहीं निकला

शुक्रवार को ज़िले के अधिकारियों और प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ-साथ भारतीय किसान यूनियन (BKU) के नेताओं के बीच करीब दो घंटे तक चली मीटिंग में कोई नतीजा नहीं निकला.

दोपहर में हुई मीटिंग में डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार मंदर, पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़, म्युनिसिपल कमिश्नर विक्रमादित्य मलिक और दूसरे अधिकारी शामिल हुए.

गांव वाले लोनी के मीरपुर हिंदू गांव में डंपिंग ग्राउंड हटाने की अपनी मांग पर अड़े रहे.

8:15 AM(2 घंटे में)

इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 21 और कल 22 फरवरी को दक्षिण तमिलनाडु और दक्षिण केरल के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 24 फरवरी तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, अंडमान-निकोबार सहित कई हिस्सों में गरज-चमक, बिजली और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.