Agriculture Live Blogपश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद तापमान में बदलाव देखने को मिलेगा, जहां उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, जो अगले दो दिनों तक जारी रह सकती है.
क्या DEAL ने मुंह पर SEAL लगा दी है?
या तो बात साफ़ की जाए कि क्या हुआ था या बाहरी हस्तक्षेप के दावों को ख़ारिज किया जाए.
भाजपाई राजनीति ने अब क्या संप्रभुता को भी गिरवी रख दिया है? देश के नागरिकों, किसानों, कारोबारियों और मज़दूरों का हित तो भाजपा सरकार ने इस डील के माध्यम से पहले ही गिरवी रख दिया है. जब देश में न खेती होगी, न कारखाने-मिलें चलेंगी, न छोटे-बड़े उद्योग तो आम जनता को काम-रोज़गार कहां मिलेगा. युवक-युवतियों का भविष्य कैसे बनेगा.
ये देश के सम्मान का मामला है. स्पष्टीकरण अपेक्षित है :- अखिलेश यादव
YSRCP सुप्रीमो YS जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि तिरुपति लड्डू घी सप्लाई में सारी गड़बड़ियां मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के राज में हुईं, और इस विवाद से मौजूदा YSRCP सरकार को जोड़ने की कोशिशों पर सवाल उठाया.
ताडेपल्ली में YSRCP के सेंट्रल ऑफिस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, रेड्डी ने कहा कि टेंडर अप्रूवल, घी सप्लाई, मिलावटी घी टैंकरों को रिजेक्ट करने और उन्हें कथित तौर पर तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) वापस भेजने से जुड़े सभी मामले TDP के नेतृत्व वाली NDA सरकार के सत्ता में आने के बाद हुए.
पटना में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा बिहार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अमेरिका का जो ट्रेड डील हुआ है उसमे किस प्रकार से देश के किसानों से लेकर प्रत्येक भारतीयों के साथ धोखा हुआ है, यह जानकारी देने मेैं आया हूं.
सोयाबीन का भी यही हाल है वही से भारत आएगा, मक्का और सोयाबीन अमेरिका में सरप्लस है, उनको कोई देश चाहिए था. इसलिए ट्रंप ने दवाव बनाकर अब भारत को बेचेगा, यह दोनों सामना,आखिर में क्या ऐसा हुआ कि देश की जनता ओर कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, प्रधानमंत्री से की आपने अमेरिका के दवाव में ऐसा डील पर समझौता किया है, देश के किसान मारे जाएंगे, बंगालदेश से भी हमारी बेकार देश की हालत हो गई है ,अमेरिका 0 परसेंट पर लेगी समान,बांग्लादेश से जबकि भारत से 18 प्रतिशत टेक्स लगेगा.
भुवनेश्वर (ओडिशा): ओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल ने विधानसभा में धान खरीद को लेकर विपक्षी बीजेडी और कांग्रेस के विरोध पर कहा,"गैर मुद्दा बनाया इसमें भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं..हमने जो वादा किया वो एक-एक कर हम वादा पूरा कर रहे हैं, तो ये विपक्ष को हज़म नहीं होता है इसलिए विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है लेकिन ये सफल नहीं होंगे....किसान को पैसा मिल रहा है ये चीज इनको हजम नहीं हो रही है...जिसके पास विल पावर होगा वो ये काम कर पाएगा.
चमोली जनपद में बुधवार से ही मौसम लगातार बदल रहा है, मौसम के करवट बदलने के साथ ही जिले के 3500 मीटर से ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है, भगवान विष्णु के सर्वश्रेष्ठ धाम बद्रीनाथ में भी मौसम बदला हुआ है धाम की ऊंची चोटियों पर नीलकंठ, नर नारायण, कुबेर पर्वत और सत्तोपंथ जैसी ऊंचाई वाली जगहों पर बर्फबारी का दौर देखने को मिल रहा है. वहीं, नीचे बद्रीनाथ में मौसम बदलने से ठंड बढ़ गई है तो जनपद के निचली जगहों पर भी जबरदस्त ठंड का असर देखने को मिल रहा है. इधर औली जोशीमठ सहित तमाम जगहों पर लोगों को बारिश और बर्फबारी का इंतजार भी है. लम्बे समय से पहाड़ों में निचली जगहों पर बारिश और बर्फ का दौर देखने को नहीं मिली है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार नई दिल्ली सफदरजंग में 24 फरवरी तक अधिकतम तापमान 31°C पहुंच सकता है. 20 फरवरी 2026 को दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C और न्यूनतम तापमान 12°C से 14°C के बीच रहने की संभावना है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today