Agriculture Live Blogदेशभर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर बन रहा कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती सिस्टम में बदलने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. इसके असर से नवंबर की शुरुआत में कई राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
बठिंडा में पराली जलाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है किसान लगातार खेतों में पराली को आग के हवाले कर रहे हैं. इससे जहां हवा प्रदूषित हो रही है वहीं आने वाले दिनों में यह जहरीला धुआं लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकता है बठिंडा के गांव दियोण में भी किसानों द्वारा पराली को आग लगाई गई.
किसान नेताओं ने पराली जलाने को अपना शौक नहीं, बल्कि मजबूरी बताया किसानों का कहना है कि सरकार चाहे रेड एंट्री कर दे मामले दर्ज कर ले या फिर कितने भी जुर्माने लगा दे लेकिन जब तक हर गांव में पराली के उचित प्रबंधन के पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते तब तक किसानों के पास पराली जलाने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है.
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में लोगों ने आसमान की ओर देखा तो नजारा कुछ अलग था. आसमान में छाए बादल लाल रंग में रंगे नजर आ रहे थे. ऐसा लग रहा था, जैसे किसी ने आसमान पर लाल रंग की चादर डाल दी हो. देखते ही देखते इस नजारे के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे. आसमान का रंग क्यों बदला, इसकी असली वजह जानने के लिए मौसम विभाग या संबंधित एजेंसियों की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today