Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

क‍िसान तक Aug 22, 2026, Updated Aug 22, 2026, 6:14 PM IST

देश में इस समय कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कहीं धूप और तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इस बी, उत्तर भारत में एक्टिव डिप्रेशन अब उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर जाएगा और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

देश में इस समय कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कहीं धूप और तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इस बी, उत्तर भारत में एक्टिव डिप्रेशन अब उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर जाएगा और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. इसके असर से आज पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश का दौर जारी रहने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

5:00 PM(एक घंटा पहले)

ओणम के मौके पर 2,000 किसान बाज़ारों में सब्ज़ियां 30% तक की छूट पर मिलेंगी

Posted by :- Sandeep kumar

केरल के कृषि मंत्री टी. सिद्दीक ने शनिवार को कहा कि केरल सरकार ने ओणम के मौसम में 30 प्रतिशत तक की छूट पर अच्छी क्वालिटी की सब्जियां उपलब्ध कराने के लिए पूरे राज्य में 2,000 किसान बाजार शुरू किए हैं.

यहां कुडाप्पानक्कुन्नु कृषि भवन में 'ओनासमृद्धि' किसान बाजार की राज्य-स्तरीय शुरुआत और बिक्री का उद्घाटन करते हुए, सिद्दीक ने कहा कि सरकार यह पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है कि त्योहारों के मौसम में कीमतों में बनावटी बढ़ोतरी और जरूरी चीजों की कमी से आम लोगों पर बोझ न पड़े. 

3:37 PM(3 घंटे पहले)

बिजनौर में हाथियों का आतंक, कई बीघा गन्ने की फसल रौंदी; किसानों में दहशत

Posted by :- Sandeep kumar

बिजनौर जिले के मुरलीवाला गांव में शुक्रवार को जंगली हाथियों के झुंड ने किसानों की चिंता बढ़ा दी. हाथियों का झुंड दिन के समय खेतों में पहुंच गया और गन्ने तथा चारे की फसलों को रौंदकर काफी नुकसान पहुंचाया. खेतों में हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से हाथियों को खेतों से बाहर निकालकर रामगंगा नदी की दिशा में खदेड़ा. 

2:42 PM(3 घंटे पहले)

झांसी में बारिश बनी मुसीबत, कहीं नाले में बह गई बाइक तो कहीं कीचड़ में बंद हो गई स्कूली वैन

Posted by :- Sandeep kumar

यूपी के झाँसी में भले ही रुक-रुककर बारिश हो रही हो लेकिन वह मुसीबत बनी हुई है. इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब कहीं खुले नाले में बाइक बह गई तो कहीं कीचड़ वाले रास्ते से जा रही स्कूली वैन फस गई जिसे बच्चे धक्का लगा रहें. इनके वीडियो अब वायरल हो रहें हैं.

2:04 PM(4 घंटे पहले)

सीएम योगी ने चीनी उपलब्धता को लेकर की समीक्षा

Posted by :- Sandeep kumar

सीएम योगी ने चीनी उपलब्धता को लेकर की समीक्षा

चीनी मिलों में कुल 179.38 लाख क्विंटल चीनी उपलब्ध 

सहकारी चीनी मिलों में 23.60 लाख क्विंटल भंडार 

निगम चीनी मिलों में 5.28 लाख क्विंटल भंडार 

निजी चीनी मिलों में 150.50 लाख क्विंटल भंडार

चीनी की कालाबाजारी करने वालों पर होगी बड़ी कार्रवाई 

अधिकारियों को  निर्देश -

30 दिन से अधिक दिनों तक कोई नहीं कर सकता चीनी का स्टॉक भंडारण

एक समय में कोई भी डीलर 400 टन से ज्यादा स्टॉक रखा तो होगा एक्शन  एस्मा के तहत नियमानुसार होगी कड़ी कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में किसानों को रिकॉर्ड गन्ना भुगतान 

48 लाख किसानों को बाँटे गए 3217 करोड़ रुपए 

15 अक्टूबर से शुरू होगा गन्ने का नया पेराई सत्र

12:25 PM(6 घंटे पहले)

 मेरठ किसान नेता पिटाई कांड में एक्शन, सिविल लाइन थाना प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

Posted by :- Sandeep kumar

मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी से कथित मारपीट के मामले में मेरठ के नए SSP बीबीजीटीएस मूर्ति ने पदभार संभालते ही बड़ा एक्शन लिया है. सिविल लाइंस थाना प्रभारी अखिलेश कुमार गौड़ समेत 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

पुलिस ने बयान जारी करते हुए बताया कि सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी गण द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट किया जाने के प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इस सम्बन्ध में जांच अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन, मेरठ के आदेश अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर रेंज द्वारा संपादित की जा रही है, उक्त जांच की निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित न हो, इसके लिए निम्नलिखित पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया जाता है. 

11:25 AM(7 घंटे पहले)

हरिद्वार में MSME, खेती के लिए चार दिवसीय हिमालयन MSME एक्सपो का उद्घाटन 

Posted by :- Sandeep kumar

हरिद्वार के प्रेमनगर आश्रम में वाइब्रेंट उत्तराखंड के तत्वावधान में चार दिवसीय हिमालयन एमएसएमई प्रदर्शनी का विधिवत शुरू हुई, भारती मीडिया एंड इवेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME), कृषि सेक्टर और नए उद्यमियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं और आधुनिक तकनीकों की जानकारी मिल सके, प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों सहित देश के छह राज्य हग लड़ रहे है और राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए हैं, प्रदर्शनी में 100 से अधिक स्टॉल्स लगे है. जिनमें उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों के साथ-साथ सिक्किम, तेलंगाना, दिल्ली आदि राज्यों से आए एग्रीकल्चर और हॉर्टिकल्चर विभागों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जा रहा है, पहले ही दिन उद्योग संस्थानों , व्यापारियों और छात्रों में प्रदर्शनी के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है. 
 

10:44 AM(7 घंटे पहले)

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे पर गरमाई सियासत, जयंत पाटिल ने किसानों से विरोध करने को कहा

Posted by :- Sandeep kumar

नेता जयंत पाटिल ने महाराष्ट्र के सांगली में किसानों से प्रस्तावित शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के खिलाफ एकजुट रहने की अपील की और इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण को तुरंत रोकने की मांग की.

शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे विरोधी एक्शन कमेटी द्वारा आयोजित विरोध मार्च को संबोधित करते हुए, पाटिल ने राज्य के अधिकारियों की आलोचना की कि वे खेतों तक जाने वाली सड़कों के रखरखाव को नजरअंदाज कर रहे हैं, जबकि करोड़ों रुपये के एक्सप्रेसवे को प्राथमिकता दे रहे हैं.

महा विकास अघाड़ी (MVA) के नेताओं, जिनमें पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सतेज पाटिल, सांगली के सांसद विशाल पाटिल, पूर्व सांसद राजू शेट्टी और पूर्व मंत्री महादेव जानकर शामिल थे, ने भी इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

10:13 AM(8 घंटे पहले)

12 घंटे की बारिश में डूबा रीवा, देवदूत बनी SDERF

Posted by :- Sandeep kumar

रीवा में मूसलाधार बारिश ने शहर और जिले के कई इलाकों में हालात बिगाड़ दिए. करीब 12 घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया, नदी-नाले उफान पर आ गए और कई बस्तियां बाढ़ की चपेट में आ गईं. ऐसे मुश्किल वक्त में जब लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह तलाश रहे थे, तब रीवा SDERF की टीम देवदूत बनकर पहुंची. टीम ने नवजात बच्चों से लेकर बुजुर्गों और बीमार लोगों समेत एक हजार से ज्यादा लोगों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया.
 

9:33 AM(9 घंटे पहले)

जबलपुर के जिलों में लगातार हो रही बारिश से उफान पर नर्मदा नदी

Posted by :- Sandeep kumar

जबलपुर और आसपास के जिलों में लगातार हो रही बारिश से नर्मदा उफान पर है, पिछले तीन दिनों से जबलपुर के बरगी डैम से भी अथाह जल राशि नर्मदा में छोड़ा जा रहा है, जिसके कारण नर्मदा का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. हालत यह है कि बरगी डैम के 13 गेटों से करीब 4000 क्यूमेक पानी की निकासी की जा रही है और इसे नर्मदा नदी में छोड़ा जा रहा है. बरगी बांध से जल निकासी के चलते जबलपुर के गौरीघाट और उसके आसपास के सभी तट पूरी तरह से डूब गए हैं.

9:00 AM(9 घंटे पहले)

यूपी के बांदा में बोरवेल के अंदर ज़हरीली गैस की चपेट में आने से दो किसानों की मौत

Posted by :- Sandeep kumar

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के अजीतपारा गांव में एक खराब पंप ठीक करने के लिए बोरवेल में उतरे दो किसानों की ज़हरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई.

सर्कल ऑफिसर कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 12.45 बजे, अजीतपारा गांव में लालू (40) पानी का पंप ठीक करने के लिए शिवनारायण सिंह के बोरवेल में उतरे, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए.

इसके बाद, खेत के मालिक कृष्ण कुमार (45), जो उन्हें बचाने के लिए नीचे उतरे थे, वे भी बेहोश हो गए. 

8:18 AM(10 घंटे पहले)

दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, सुबह-सुबह झमाझम बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शनिवार सुबह-सुबह झमाझम बारिश हो रही है. बारिश के बाद कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है और सड़कों पर पानी जमा होने लगा है.

मौसम विभाग ने सुबह से दोपहर के बीच कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है. मोती बाग, फिरोज शाह रोड, एपीजे अब्दुल कलाम रोड और मंदिर मार्ग सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है.