Agriculture Live Blogदेश में इस समय कुछ इलाकों में भारी बारिश तो कहीं धूप और तेज गर्मी का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इस बी, उत्तर भारत में एक्टिव डिप्रेशन अब उत्तर झारखंड, दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के आसपास है. मौसम विभाग के मुताबिक, यह सिस्टम पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ते हुए झारखंड, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ की ओर जाएगा और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है. इसके असर से आज पूर्वी मध्य प्रदेश में कई जगह बारिश का दौर जारी रहने और कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
खबर रोहतास जिला के डेहरी से है. कल से ही सोन नदी के पानी में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसको देखते हुए जल संसाधन विभाग और स्थानीय प्रशासन किसानों और पशुपालकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं. बता दे कि कल जहां दो लाख क्यूसेक अतिरिक्त पानी विभिन्न बराज के माध्यम से सोन नदी में पहुंच गया, जिसके बाद इसके जलस्तर में अचानक वृद्धि हुई है. वहीं, सोन नदी के बीच में कहीं-कहीं ऊंचा स्थान है, जो बालू का टीला बन गया है. उन जगहों पर कुछ स्थानीय किसान परवल, खीरा आदि मौसमी सब्जी की खेती करते हैं और मवेशी भी रखते हैं. उन लोगों को निर्देश दिया गया है कि समय रहते सोन नदी के बीच के ऊंचे स्थान टीला को छोड़ दें.
प्रयागराज: अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि शहर में भारी बारिश के बाद नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के रामबाग़ स्टेशन पर पटरियों पर पानी भरने के कारण, यहां से शुरू होने और यहां खत्म होने वाली ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से झूंसी स्टेशन पर शिफ्ट कर दिया गया है.
नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने PTI को बताया कि रामबाग़ स्टेशन पर जलभराव के कारण वहां से शुरू होने और खत्म होने वाली ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से झूंसी शिफ्ट करना पड़ा.
कुमार ने कहा, "पिछले 24 घंटों में भारी बारिश के कारण प्रयागराज शहर में जलभराव हो गया है. रामबाग स्टेशन निचले इलाके में स्थित है और इसके यार्ड में पानी जमा हो गया है. पानी निकालने की कोशिशें की जा रही हैं, लेकिन पानी वापस आ रहा है."
दिल्ली में प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए CAQM (कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) बढ़ा फैसला
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कम करने के लिए पेट्रोल, डीजल और CNG मालवाहक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन पर 2027 से रोक
1 जनवरी 2027 से कमर्शियल व्हीकल Ev रजिस्ट्रेशन होगा
जनवरी 2027 से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के N1 श्रेणी (3.5 टन तक) के हल्के मालवाहक वाहनों के नए पंजीकरण पूरी तरह बंद होंगे
गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में यह नियम 1 जुलाई 2027 से लागू होगा
एनसीआर में स्टोन क्रशिंग यूनिट से निकलने वाली धूल पर नियंत्रण के लिए CPCB की 2023 की गाइडलाइंस को उनकी कंसेंट टू ऑपरेट की शर्तों में शामिल किया जाएगा
वीडियो निगरानी, पीएम 10, पीएम 2.5 सेंसर और व्हील-वॉशिंग जैसी व्यवस्थाओं से निगरानी बढ़ाई जाएगी
खाने-पीने की चीज़ों में मिलावट के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए, सिटी पुलिस की H-FAST टीम ने इस साल मार्च से अब तक 280 टन से ज़्यादा मिलावटी खाद्य पदार्थ ज़ब्त किए हैं और कानून की कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है.
H-FAST के एक अधिकारी ने बुधवार को PTI को बताया कि 4 अगस्त को 25 टन अलग-अलग मसाले ज़ब्त किए गए, जिनमें कुछ खतरनाक केमिकल और हानिकारक पदार्थ पाए गए थे. इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने पहली बार BNS एक्ट के तहत 'गैर-इरादतन हत्या की कोशिश' (culpable homicide) का मामला दर्ज किया.
बगहा अनुमंडल के मधुबनी प्रखंड में गंडक नदी का कटाव लगातार तबाही मचा रहा है. चीउरही पंचायत के रेवहिया और नरहवा गांव में कटाव ने विकराल रूप ले लिया है. देखते ही देखते कई घर नदी की धारा में समा चुके हैं और बड़ी संख्या में परिवार अपना आशियाना उजाड़कर सुरक्षित जगहों की ओर जाने को मजबूर हैं.
कटाव की चपेट में आकर गांव का उर्दू स्कूल भी गंडक नदी में विलीन हो चुका है. कभी जहां बच्चों की पढ़ाई की आवाज गूंजती थी, वहां अब नदी की तेज धार बह रही है. ग्रामीणों के मुताबिक, इलाके में सैकड़ों घर और बड़ी मात्रा में जमीन कटाव की भेंट चढ़ चुकी है.
टिहरी NH-707A मसूरी-कैंपटी राजमार्ग पर डिमटा बैंड के पास सड़क वॉशआउट होने के कारण मार्ग यातायात के लिए बाधित हो गया है. सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते मार्ग को सुचारु करने में कुछ समय लग सकता है.
मार्ग बाधित होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है.
यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा शुरू करने से पहले मार्ग की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य लें और प्रशासन और पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह पटना दौरे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की है.

एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर (ADC) अभिषेक गर्ग ने बताया कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की पहली तिमाही में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 335.54 करोड़ रुपये के लोन बांटे गए. यह कुल सालाना लक्ष्य 2,062.90 करोड़ रुपये का 18.61 प्रतिशत है.
ADC ने बताया कि ज़िले में 47,435 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए गए हैं, जबकि PM किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों की कुल संख्या 51,559 है.
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की बारिश का दौर लगातार जारी है. मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार को भी उत्तर प्रदेश के 68 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा, यमुना, राप्ती, सरयू और गोमती जैसी प्रमुख नदियों समेत राज्य की कई छोटी नदियां भी उफान पर हैं. इन नदियों के प्रभाव वाले जिलों के निचले इलाकों में जलभराव के साथ बाढ़ का असर भी दिखाई दे रहा है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं.
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "आज बिहार की इस पवित्र धरती पर आकर मेरा मन खुशी और आनंद से भर गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हमारे सभी गरीब भाई-बहनों को पक्के घर दिए जाएं. मुझे आज यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार में कच्चे घरों में रहने वाले हमारे भाई-बहनों के लिए 11 लाख से ज़्यादा घरों को मंज़ूरी दी गई है. उनके सिर पर एक मज़बूत छत होगी, उनका अपना घर होगा और उनके सपने सच होंगे. साथ ही, मैं बिहार सरकार को 'प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना' में शामिल होने का फ़ैसला करने के लिए बधाई भी देना चाहता हूं. अगर फ़सल को नुकसान होता है, तो किसानों को बीमा योजना के तहत मुआवज़ा मिलेगा..."
तमिलनाडु के जल संसाधन मंत्री एन. आनंद ने कहा कि सरकार अंतर-राज्यीय जल प्रबंधन के लिए वैज्ञानिक जलाशय प्रबंधन और रियल-टाइम हाइड्रोलॉजिकल मॉनिटरिंग जैसे पहलुओं को प्राथमिकता देती है. इसका मकसद सिंचाई, पीने के पानी की आपूर्ति और पारिस्थितिक ज़रूरतों के लिए कावेरी के पानी का टिकाऊ इस्तेमाल सुनिश्चित करना है.
तमिलनाडु विधानसभा में पेश किए गए अपने विभाग के पॉलिसी नोट में आनंद ने कहा कि सरकार पानी के आवंटित हिस्से की सुरक्षा के अलावा, राज्य के हितों की रक्षा के लिए सभी ज़रूरी कानूनी, प्रशासनिक और तकनीकी उपाय कर रही है. ये उपाय अपस्ट्रीम विकास से जुड़े मामलों के लिए हैं, जिनमें प्रस्तावित मेकेदातु प्रोजेक्ट भी शामिल है.
देश के कई हिस्सों में गुरुवार (20 अगस्त) को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में मॉनसून एक बार फिर कहर बरपा रहा है. राज्य में बीते 24 घंटों से लगातार जारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं. वहीं, नदी-नाले उफान पर हैं. सोलन के वाकनाघाट में भूस्खलन हुआ है वहीं भारी बारिश से सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया. कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर सोलन के वाकनाघाट में भूस्खलन होने से हाईवे की एक लेन पूरी तरहा से बंद हो गई है. भूस्खलन से बड़े-बड़े पत्थर, पेड़ और मलवा हाईवे पर गिरा है
देश के कई हिस्सों में 20 अगस्त को मॉनसून सक्रिय रहने वाला है. मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर झारखंड और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम बिहार और दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र बारिश का प्रमुख कारण है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today