Advertisement
Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

Agriculture Top-10 News: आज देश में खेती-किसानी से जुड़ी 10 बड़ी खबरों के साथ मौसम का पूरा हाल, पढ़ें डिटेल

क‍िसान तक Oct 05, 2026, Updated Oct 05, 2026, 7:19 PM IST

मॉनसून अब देश के कई हिस्सों से विदा होने की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है. इसके अलावा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों के साथ तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ भागों से भी मॉनसून की विदाई हो सकती है. हालांकि, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

मॉनसून अब देश के कई हिस्सों से विदा होने की ओर बढ़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों में मराठवाड़ा और विदर्भ के ज्यादातर हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए मौसम अनुकूल हो सकता है. इसके अलावा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के कुछ और हिस्सों के साथ तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ भागों से भी मॉनसून की विदाई हो सकती है. हालांकि, देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी जारी रहेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

7:50 PM(2 घंटे पहले)

आजादपुर मंडी में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, प्रशासन ने दोबारा कब्‍जे पर FIR की दी चेतावनी

Posted by :- Prateek

नई दिल्ली: आजादपुर मंडी प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक अभियान चलाकर सड़कों और सार्वजनिक रास्तों से कब्जे हटाए. कार्रवाई के बाद मंडी में वाहनों और लोगों की आवाजाही सामान्य हो गई. अभियान के दौरान जब्त किए गए फल-सब्जियों को नष्ट करने के बजाय जहांगीरपुरी स्थित महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के ‘प्रयास चिल्ड्रन्स होम फॉर बॉयज’ को सौंप दिया गया. इनमें 60 किलो सीताफल, 30 किलो पपीता, 40 किलो आलू, 50 किलो मूली, 80 किलो भिंडी समेत अन्य फल-सब्जियां शामिल हैं. एपीएमसी आजादपुर ने सख्त चेतावनी दी है कि मंडी की सड़कों और सार्वजनिक रास्तों पर दोबारा अतिक्रमण या गंदगी फैलाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई और FIR दर्ज की जाएगी. अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा.

7:09 PM(3 घंटे पहले)

​प्राकृतिक खेती में लक्ष्य पार, 27.32 लाख किसान जुड़ने के साथ 12.85 लाख हेक्टेयर पहुंचा रकबा

Posted by :- Prateek

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक आयोजित

पीएम नरेंद्र मोदी का स्पष्ट विजन है कि योजनाओं का लाभ फाइलों में नहीं, किसानों की लाइफ में दिखे- केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह 

​डिजिटल क्रांति का ऐतिहासिक मील का पत्थर: देश में बने 10.77 करोड़ से अधिक 'फार्मर आईडी', सीधे किसानों की जेब तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ- शिवराज सिंह

​इसी महीने शुरू होगा राष्ट्रव्यापी 'खेत बचाओ अभियान'; केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने दिए पुख्ता तैयारी के निर्देश, किसानों को मिले अधिकतम लाभ

​दलहन और तिलहन मिशनों की समीक्षा के दौरान शिवराज सिंह चौहान बोले- देश को खाद्य तेलों और दालों में बनाएंगे पूर्ण आत्मनिर्भर

​प्राकृतिक खेती को मिला बड़ा समर्थन: लक्ष्य पार कर 27.32 लाख किसान और 12.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जुड़ा, 33 हजार कृषि सखियां तैनात- शिवराज सिंह

​PM-RKVY पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का भरोसा: "पीएम मोदी के नेतृत्व में कृषि विकास के लिए राज्यों को धन की कमी नहीं होगी"

​प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) पर किसानों का विश्वास मजबूत: नामांकन 23% बढ़कर 2.83 करोड़ पार, शिवराज ने दिए त्वरित क्लेम के निर्देश

​लैब से लैंड की दूरी मिटाने को शिवराज सिंह चौहान की नई पहल: KVK, 'आत्मा' और कृषि विश्वविद्यालय 'एक टीम' बनकर उतरें खेत में

​एआईएफ (AIF) में 1.01 लाख करोड़ रुपए के ऋण से गांवों में खड़ा हुआ आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर; रिकॉर्ड 30 लाख किसान FPO से जुड़े- शिवराज सिंह

​मखाना विकास मिशन का कमाल: किसानों को मिलने लगा तीन गुना तक अधिक दाम; ट्रेनिंग की जमीनी गुणवत्ता परखने के लिए शिवराज सिंह ने दिए निर्देश

​सुस्त राज्यों और जिलों को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की हिदायत: "पीएम मोदी की योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे, जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्रियों से करूंगा बात"
 

6:45 PM(3 घंटे पहले)

कूनो में जन्मी मादा चीता ने दिए 5 शावक, देश में चीतों की संख्या 60 हुई

Posted by :- Prateek

कूनो नेशनल पार्क में भारत में जन्मी 32 महीने की मादा चीता केजेपी21 ने सोमवार को पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया. इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल आबादी बढ़कर 60 हो गई है, जिसमें 41 भारतीय मूल के चीते शामिल हैं. केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर यह जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि मुखी और केजीपी12 के बाद केजेपी21 भारत में जन्मी तीसरी मादा चीता है, जिसने देश में शावकों को जन्म दिया है. उन्होंने इसे भारत में चीतों की अगली पीढ़ी के उद्भव की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया.

6:16 PM(4 घंटे पहले)

मध्य प्रदेश के सिवनी में मवेशी चरा रहे बुजुर्ग की बाघ के हमले में मौत

Posted by :- Prateek

सिवनी (MP): एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में मवेशी चरा रहे 63 वर्षीय एक व्यक्ति की बाघ के हमले में मौत हो गई. उन्होंने बताया कि यह घटना साउथ जनरल फॉरेस्ट डिविजन की कुरई रेंज में पिंद्रई बीट के कम्पार्टमेंट P-358 से सटे रेवेन्यू इलाके में हुई. अधिकारी ने कहा, "रामपुरी के रहने वाले समर लाल पांद्रे खेत में अपने मवेशी चरा रहे थे, तभी बाघ ने उन पर हमला कर दिया. वन, पुलिस और रेवेन्यू विभागों के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा." (PTI)

5:57 PM(4 घंटे पहले)

पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, कर्नाटक समेत दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

Posted by :- Prateek

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 से 10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में भी इस दौरान हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 5 अक्टूबर को तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं 5 और 6 अक्टूबर को तमिलनाडु और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

5:17 PM(5 घंटे पहले)

मेरठ में कांग्रेस की रैली में जुटे किसान, गन्ना बकाया, MSP और खेती की लागत का उठाया मुद्दा

Posted by :- Prateek

मेरठ (UP): कांग्रेस की चल रही 'किसान अधिकार यात्रा' के तहत सोमवार को यहां हुई एक बैठक में किसानों ने गन्ने के बकाया भुगतान, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), खाद और बीज की उपलब्धता, बिजली की ज़्यादा लागत और खेती में लगने वाले खर्चों में बढ़ोतरी जैसे मुद्दे उठाए. यह बैठक उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस ने हापुड़ रोड पर फफूंडा में आयोजित की थी. बैठक के बाद गांव में एक पैदल मार्च भी निकाला गया. कांग्रेस के अनुसार, बैठक में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए. (पीटीआई)

4:51 PM(5 घंटे पहले)

जालना के तीर्थपुरी में शॉर्ट सर्किट से 9 एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक

Posted by :- Sandeep kumar

जालना के घनसावंगी तहसील के तीर्थपुरी में शॉर्ट सर्किट की वजह से नौ एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई. इस घटना में पांच किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, तेज हवा के चलते बिजली के तारों में घर्षण हुआ, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से गन्ने के खेत में आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पांच किसानों की करीब नौ एकड़ गन्ने की फसल जलकर खाक हो गई.

 

4:21 PM(6 घंटे पहले)

कर्नाटक में सूखे से GST कलेक्शन पर असर पड़ सकता है: डिप्टी CM परमेश्वर

Posted by :- Sandeep kumar

बेंगलुरु, 5 अक्टूबर (PTI) कर्नाटक में भीषण सूखे और उससे फसलों को हुए नुकसान का असर राज्य के GST कलेक्शन पर पड़ने की संभावना है. यह बात डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने सोमवार को कही.

मौजूदा मौसम की वजह से हुए आर्थिक नुकसान का अनुमान लगभग 46,000 करोड़ रुपये लगाते हुए, परमेश्वर (जिनके पास रेवेन्यू विभाग भी है) ने कहा कि राज्य ने केंद्र से सूखे से राहत के लिए लगभग 10,000-11,000 करोड़ रुपये की मांग की है.

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, "कर्नाटक ऐसे सूखे का सामना कर रहा है जैसा पहले कभी नहीं देखा गया. इसका असर निश्चित रूप से सभी सेक्टरों पर पड़ेगा, जिसमें GST कलेक्शन भी शामिल है."

उन्होंने कहा कि GST कलेक्शन के मामले में कर्नाटक देश में लगातार दूसरे स्थान पर रहा है और उसने GST काउंसिल की बैठकों में अपनी स्थिति रखी है.

 

3:46 PM(6 घंटे पहले)

पंकजा मुंडे ने सूखा प्रभावित किसानों को भरोसा दिलाया कि सरकार उनकी दिवाली 'मीठी' बनाएगी

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे ने अपने गृह जिले बीड के सूखा प्रभावित इलाकों में किसानों को भरोसा दिलाया कि देवेंद्र फडणवीस सरकार उनकी दिवाली को "मीठा" बनाएगी. उन्होंने कम बारिश के कारण फसल के नुकसान के बीच और मदद का संकेत दिया.

मुंडे बीड के सूखा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही थीं, जहां राज्य सरकार ने सभी 11 तहसीलों को सूखा प्रभावित घोषित किया है. 

मुंडे ने रविवार को पत्रकारों से कहा, "राज्य सरकार पहले ही 32,000 करोड़ रुपये का फसल लोन माफ़ करने की घोषणा कर चुकी है. पहली बार, राज्य सरकार ने किसान के मुआवज़े की गणना के तय फ़ॉर्मूले से ज़्यादा मुआवज़े की घोषणा की है. मुख्यमंत्री फडणवीस किसानों के लिए दिवाली के मौसम को सुखद बनाने के लिए तैयार हैं."

3:10 PM(7 घंटे पहले)

 देवरिया में VBGRAM-G योजना में फर्जीवाड़े का मामला आया सामने

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश के देवरिया में VBGRAM-G योजना में फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है. यहां जब 25,26 व 27 सितम्बर को जनपद में बारिश थी. उस दौरान यहां 13,754 मजदूरों द्वारा रास्तों पर मिट्टी पाटने और पौधारोपण करने का काम NMSS पोर्टल पर दर्शाया गया है. फर्जी मस्टरोल तैयार किया गया यानी बारिश के दिन मजदूर जमीन पर नही कागजों में फावड़ा चला रहे थे. जनपद में 25,26 व 27 सितम्बर को क्रमशः 16.6,,20.6,,75.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज किया गया. लेकिन इन तीन दिनों में क्रमशः 6367,2564,4823 यानी कुल 13,754 मजदूर पोर्टल पर दर्ज आकंडो के अनुसार काम कर रहे थे. 

2:07 PM(8 घंटे पहले)

600 यूनिट मुफ्त बिजली से कैशलेस इलाज तक, केंद्र पंजाब के फंड रोक रहा: बलतेज पन्नू

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्र सरकार नहीं चाहती कि पंजाब सरकार जो सुविधाएं लोगों को दे रही है वह जार रहें. चाहे 600 यूनिट मुफ्त बिजली हो, किसानों को मुफ्त बिजली और पानी, 10 लाख तक का कैशलेस इलाज है, पंजाब सरकार ने इन सबको अच्छी तरह से मैनेज किया है बावजूद इसके कि केंद्र सरकार ने पंजाब के फंड्स रोक दिए, इसीलिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की जो टीम है उन्हें टार्गेट किया जा रहा है: आप महासचिव बलतेज पन्नू

1:36 PM(8 घंटे पहले)

राहुल गांधी के 'सत्याग्रह' प्लेटफ़ॉर्म पर 2 दिनों में 30,000 विरोध दर्ज: कांग्रेस नेता सपकाल

Posted by :- Sandeep kumar

नागपुर, 5 अक्टूबर (PTI) महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने सोमवार को दावा किया कि पार्टी सांसद राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए 'सत्याग्रह' प्लेटफ़ॉर्म पर दो दिनों के भीतर लगभग 30,000 विरोध और आंदोलन दर्ज किए गए हैं. यह बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और "बढ़ती तानाशाही" के खिलाफ़ जनता के गुस्से को दर्शाता है.

गांधी ने शनिवार को देश भर में हो रहे मुद्दों पर आधारित विरोध प्रदर्शनों को एकजुट करने के लिए 'सत्याग्रह' डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया. उन्होंने लोगों से इस प्लेटफ़ॉर्म पर सरकार के खिलाफ़ अपने विरोध को दर्ज करने का आग्रह किया. उन्होंने यह प्लेटफ़ॉर्म महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के एक दिन बाद लॉन्च किया था, ताकि जहाँ भी सच को दबाया जा रहा हो, वहाँ लोगों की मदद सुनिश्चित की जा सके.

सोमवार से दिल्ली में महाराष्ट्र के किसानों के दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर, सपकाल ने कहा कि राहुल गांधी ने देश में चल रहे सभी आंदोलनों को एक संयुक्त आवाज़ देने और समाधान खोजने के लिए 'सत्याग्रह' प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है.

1:04 PM(9 घंटे पहले)

लखनऊ में CM योगी के निर्देश पर बारिश से प्रभावित परिवारों के राहत कार्य में जुटा प्रशासन

Posted by :- Sandeep kumar

सीएम के निर्देश पर भारी बारिश से प्रभावित परिवारों के राहत कार्य के लिए जुटा प्रशासन

लखनऊ के फैजुल्लागंज में भी राहत कार्य तेज

फैजुल्लागंज में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीमें राहत कार्य में जुटीं

प्रभावित परिवारों तक राशन किट पहुंचाने का किया जा रहा इंतजाम

डीएम, नगर आयुक्त और स्थानीय विधायक प्रभावित लोगों से कर रहे संवाद

प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन सक्रिय


गोमती का जलस्तर बढ़ने से लखनऊ में कई जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है. इसका असर लखनऊ के प्रसिद्ध गोमती नगर रिवर फ्रंट पर भी देखने को मिल रहा है, जिसे बाढ़ के चलते बंद कर दिया गया है जहां बैठने के स्थान बने हैं वहां तक पानी आ चुका है. 

 

11:44 AM(10 घंटे पहले)

₹1 लाख करोड़ के हॉर्टिकल्चर हब का वादा, आंध्र CM पर विपक्ष का बड़ा हमला

Posted by :- Sandeep kumar

YSRCP प्रमुख YS जगन मोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू पर आरोप लगाया है कि वे रायलसीमा में ₹1 लाख करोड़ के हॉर्टिकल्चर हब (बागवानी केंद्र) के नाम पर किसानों को "बेवकूफ" बना रहे हैं, जबकि इसके लिए न तो कोई बजट आवंटित किया गया है और न ही एक रुपया भी खर्च किया गया है.

विपक्ष के नेता का यह बयान नायडू और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा हाल ही में मदनपल्ले में हॉर्टिकल्चर हब लॉन्च किए जाने के बाद आया है. इस हब का मकसद प्राइवेट कंपनियों से ₹60,000 करोड़ का निवेश आकर्षित करना है, जबकि बाकी ₹40,000 करोड़ की रकम केंद्र की मदद से दक्षिणी राज्य द्वारा जुटाई जाएगी.

जगन ने शनिवार देर रात 'X' पर एक पोस्ट में कहा, "चंद्रबाबू गारू, आप रायलसीमा में बागवानी के लिए ₹1 लाख करोड़ की बात कर रहे हैं; क्या आप जो कर रहे हैं, वह सिर्फ़ ड्रामा और आंकड़ों का खेल नहीं है? बिना बजट आवंटन के, बिना एक रुपया खर्च किए, किसानों को इस तरह बेवकूफ बनाने का काम सिर्फ़ आप ही कर सकते हैं."

11:04 AM(11 घंटे पहले)

सूखे को लेकर खड़गे की अपील पर प्रह्लाद जोशी का जवाब, सरकार पर लगाए कुप्रबंधन के आरोप

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को कर्नाटक में सूखे की स्थिति के बीच राज्य को केंद्र के समर्थन का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि सरकार मौजूदा नियमों के तहत हर संभव "बेहतरीन मदद" देगी.
जोशी ने कहा कि सूखे की स्थिति को लेकर कर्नाटक सरकार की हालिया जानकारी के बाद केंद्र पहले ही कदम उठा रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि "कुप्रबंधन और भ्रष्टाचार" की वजह से कर्नाटक सरकार के पास फंड नहीं है और वह राज्य में सूखे की स्थिति की ज़िम्मेदारी केंद्र पर डालने की कोशिश कर रही है. 

10:32 AM(11 घंटे पहले)

लातूर में किसान ने जन्मदिन पर की आत्महत्या

Posted by :- Sandeep kumar

पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के लातूर ज़िले में एक किसान ने अपने खेत में आत्महत्या कर ली; रविवार को उसका जन्मदिन था.

रेनापुर के रहने वाले विलास सुभाष कुऱ्हाडे सुबह यह कहकर घर से निकले थे कि वे खेत जा रहे हैं.

9:58 AM(12 घंटे पहले)

गुजरात की आधुनिक कृषि योजना से दाहोद के किसानों को राहत, खेती हुई आसान

Posted by :- Sandeep kumar

गुजरात सरकार द्वारा गुजरात के किसानों के लिए गुजरात कृषि पोर्टल पर नए नए लाभ दिए जा रहे है. गुजरात सरकार की दूरदर्शी नीतियों ने आज राज्य के लाखों किसानों के जीवन में एक नई उम्मीद और खुशहाली का रंग भरा है. गुजरात सरकार द्वारा दी जा रही सहायता के कारण किसानों के चेहरे पर खुशी दिख रही है. गुजरात सरकार द्वारा किसानों को खेती मैं जल्दी काम करने के लिए कृषि योजना के तहत साधन सामग्री में सब्सिडी दी जा रही है, जिसका लाभ आदिवासी विस्तार के किसानों को मिल रहा है.

9:30 AM(12 घंटे पहले)

बिहार के सारण में बाढ़ पीड़ितों पर पुलिसकर्मी ने तान दी पिस्टल, VIDEO वायरल

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार के सारण जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री बांटने पहुंचे एक थाना प्रभारी का ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी. वायरल वीडियो में मेकर थाने के SHO संग्राम कुमार सिंह कथित तौर पर राहत लेने पहुंचे लोगों की ओर पिस्तौल ताने नजर आ रहे हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए SHO को सस्पेंड कर दिया.

8:57 AM(13 घंटे पहले)

महाराष्ट्र के लातूर में पानी की भीषण किल्लत, घंटों कतार में लगने के बाद मिल रहा सिर्फ पांच घड़ा पानी

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के लातूर जिले के चाकूर तहसील के वड़वाल नागनाथ गांव में पानी की समस्या गंभीर हो गई है..गांव में मौजूद पानी की टंकी में पानी सप्लाई करने वाले सभी कुएं और बोरवेल का पानी कम होने के चलते गांव वालों को दिन-रात कई घंटे कतार में खड़े रहने के बावजूद हर एक को सिर्फ पांच घड़ा ही पानी मिल पा रहा है.. जिसके चलते पीने के पानी की समस्या के साथ घर में इस्तेमाल होने वाले पानी के लिए भी गांव वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.. 

8:34 AM(13 घंटे पहले)

बिहार में कल से बदलेगा मौसम, एक बार फिर दिखेगा आंधी-बारिश का दौर

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार में मॉनसून की विदाई शुरू हो चुकी है. राज्य में मूसलाधार बारिश का दौर फिलहाल पूरी तरह थम गया है. मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को प्रदेश के किसी भी जिले के लिए बारिश या वज्रपात का अलर्ट जारी नहीं किया है. राजधानी पटना समेत राज्य के सभी 38 जिलों में आज दिनभर धूप खिली रहेगी. हालांकि, धूप की तपिश तो कम रहेगी, लेकिन वातावरण में नमी की वजह से लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ेगा.