Advertisement
Agriculture News Live Updates: CM साय ने चक्रवात प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का सर्वे कराने का दिया निर्देश दिया

Agriculture News Live Updates: CM साय ने चक्रवात प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का सर्वे कराने का दिया निर्देश दिया

क‍िसान तक Oct 30, 2026, Updated Oct 30, 2026, 2:27 PM IST

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पीएम मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से सुबह करीब 10:30 बजे किसानों के खाते में ₹2,000 की रकम ट्रांसफर करेंगे. चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला है.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पीएम मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से सुबह करीब 10:30 बजे किसानों के खाते में ₹2,000 की रकम ट्रांसफर करेंगे. चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
 

2:27 PM(4 घंटे में)

CM साय ने चक्रवात प्रभावित इलाकों में फसल नुकसान का सर्वे कराने का दिया निर्देश दिया

Posted by :- Sandeep kumar

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे चक्रवात 'अर्नब' के कारण खराब हुई फसलों का तुरंत सर्वे कराएं और प्रभावित किसानों को समय पर मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करें.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य के विभिन्न हिस्सों में चक्रवात से फसलों को हुए नुकसान की खबरों को गंभीरता से लेते हुए, मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन से संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा है. उन्होंने यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसानों को राहत पाने में किसी तरह की परेशानी न हो.

बयान में कहा गया है कि उन्होंने अधिकारियों को फसल नुकसान के आकलन में तेजी लाने और 'रेवेन्यू बुक सर्कुलर 6-4' के प्रावधानों तथा तय नियमों के अनुसार पात्र किसानों को सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

 

12:18 PM(2 घंटे में)

गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को मिला पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

Posted by :- Sandeep kumar

- गुजरात के 50 लाख से ज्यादा किसानों को भी पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है
- किसानों के खातों में 1 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा जमा हुए हैं
- बनासकांठा के लाखों किसान परिवारों के खातों में भी करीब 50 करोड़ रुपये पहुंचे हैं
- बीते वर्षों में सरकार की नीतियों से किसानों को 50 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का लाभ हुआ है
- किसानों को यह राशि मिली है या उनकी इतनी बचत हुई है
- मैं आपको सिर्फ 5 योजनाओं का उदाहरण दूंगा
- पीएम किसान सम्मान निधि के तहत करीब साढ़े 4 लाख करोड़ रुपये सीधे छोटे किसानों के बैंक खातों में पहुंचे हैं

11:51 AM(2 घंटे में)

PM मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

Posted by :- Sandeep kumar

पीएम मोदी ने 14 हज़ार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया

किसान सन्मान निधि की 24वीं किस्त किसानों को ट्रांसफ़र की

पीएम किसान उत्सव दिवस के तहत आयोजन

11:31 AM(2 घंटे में)

पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के किसानों को देंगे सौगात, 24वीं किस्त होगी जारी

Posted by :- Sandeep kumar

पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के किसानों को देंगे सौगात

पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त होगी जारी

73 लाख से अधिक किसान परिवारों को मिलेंगे 1,476 करोड़ रुपये से अधिक

कृषि अवसंरचना कोष की 521 इकाइयां राष्ट्र को होंगी समर्पित

12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का भी होगा शुभारंभ

पटना के ज्ञान भवन में सुबह 9:50 बजे होगा कार्यक्रम का आयोजन

पीएम किसान उत्सव दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़ेंगे पीएम मोदी

सीएम सम्राट चौधरी भी ज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

10:55 AM(एक घंटा में)

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

Posted by :- Sandeep kumar

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का आज सुबह भोपाल के एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. उनके निधन की खबर से परिवार और करीबियों में शोक का माहौल है.

काशी बाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के साकेत नगर स्थित उनके आवास पर रखा जाएगा. इसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव जैत ले जाया जाएगा.

जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर 3 बजे मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. 

10:35 AM(35 मिनट में)

PM मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात का करेंगे दौरा, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30-31 अक्टूबर को गुजरात का दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री बनासकांठा में ₹14,000 करोड़ से ज़्यादा की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री PM-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी करेंगे, जिसकी राशि लगभग ₹19,000 करोड़ होगी

प्रधानमंत्री बनासकांठा में 'भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर' राष्ट्र को समर्पित करेंगे

प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2A (एयरपोर्ट एक्सटेंशन) और फेज-2B (गिफ्ट सिटी एक्सटेंशन) का शिलान्यास करेंगे

पीएम मोदी की जनसभा मे कुर्सियों की जगह पर खाट पर लोग बैठेंगे

पहली बार पीएम मोदी के कार्यक्रम मे खाट सभा का आयोजन
बनासकांठा मे सबसे ज्यादा आबादी किसान और पशुपालक की है

पीएम किसान उत्सव दिवस को अलग अंदाज देखने को मिलेगा

10:19 AM(20 मिनट में)

पीएम मोदी की सभा मे पहली बार खाट पर बैठेंगे किसान-पशुपालक

Posted by :- Sandeep kumar

पीएम मोदी की सभा मे पहली बार खाट पर किसान - पशुपालक बैठेंगे

बनास डेयरी से जुड़ी महिला पशुपालक "मोदी कहीं नहीं जाएगा" के पोस्टर - बैनर के साथ पहुंची

पीएम मोदी ने शुरू की हुई विभिन्न योजनाओं के साथ दिया जा रहा है संदेश

 

 

10:02 AM(2 मिनट में)

भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड ने मचाई तबाही

Posted by :- Sandeep kumar

भूटान के पुनाखा में मो छू नदी में आए फ्लैश फ्लड ने तबाही मचाई है. इसके कारण दोछुका-जोमलिंगथांग-रित्सा चीवोग में लगा सोलर इरिगेशन लिफ्टिंग सिस्टम आंशिक रूप से डैमेज हो गया है. 

बताया जा रहा है कि फ्लैश फ्लड के बाद सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया है. एक स्थानीय नेता के मुताबिक, सिस्टम अब बंद है.

हालांकि इसमें हुए असल नुकसान का सही आकलन किया जाना अभी बाकी है. गौर करने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों को सिंचाई की समस्या से राहत दिलाने के लिए इसी साल यह सोलर सिस्टम इंस्टॉल किया गया था.

9:38 AM(21 मिनट पहले)

चंदौली में भी अर्नब चक्रवात का असर, सुबह से लगातार हो रही है बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

चक्रवाती तूफान अर्नब का असर पूर्वी उत्तर प्रदेश के चंदौली में भी दिखाई देने लगा है. आलम यह है कि चंदौली और आसपास के इलाके में आज सुबह से ही बारिश हो रही है. लगातार हो रही बारिश की वजह से एक तरफ जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं दूसरी तरफ टेंपरेचर में भी तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जा रही है जिसकी वजह से सिहरन बढ़ गई है. हालांकि अभी बारिश काफी तेज गति से नहीं हो रही है. लेकिन धीमी बारिश लगातार होने की वजह से लोगों को घरों से बाहर निकलने में दिक्कत महसूस हो रही है. वहीं दूसरी तरफ इस बारिश ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है. किसानों का कहना है कि अगर तेज बारिश हुई और तेज हवा चली, तो धान की फसल को काफी नुकसान हो सकता है.

9:04 AM(एक घंटा पहले)

साइक्लोन इफेक्ट से सर्द हुआ मौसम... दिल्ली-NCR में रात से ही हो रही झमाझम बारिश

Posted by :- Sandeep kumar

चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में पिछले 24 घंटे से बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई है. पश्चिमी और मध्य दिल्ली में बारिश का असर ज्यादा देखने को मिला है.

8:33 AM(एक घंटा पहले)

आज आएंगे ₹2,000... जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त

Posted by :- Sandeep kumar

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है. पीएम मोदी 30 अक्टूबर को गुजरात के बनासकांठा से सुबह करीब 10:30 बजे किसानों के खाते में ₹2,000 की रकम ट्रांसफर करेंगे. इस बार देश के 9.34 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को ₹18,680 करोड़ से अधिक की आर्थिक मदद मिलेगी.