Agriculture Live Blogदक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 2-3 दिनों में महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ और हिस्सों से विदा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 9-10 अक्टूबर के दौरान केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है. वहीं, आज किसान कारवां 2.0 जोनल किसान महासभा का तीसरा मंच कानपूर के चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सजेगा. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में सलेमपुर तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर RSS कार्यकर्ता के हत्यारोपियों द्वारा सरकारी पोखरे की जमीन पर अवैध कब्जा करके लगाई गई धान की फसल को नष्ट कर दिया. 1 अक्टूबर की शाम ब्रेकर विवाद में RSS कार्यकर्ता रामेश्वर तिवारी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी. पीड़ित परिवार द्वारा कार्रवाई की मांग के बाद SDM क्षितिज द्विवेदी, तहसीलदार, कानूनगो और लेखपाल की मौजूदगी में पैमाइश कराकर पोखरे की जमीन को कब्जे में लिया गया.

मेरठ के वार्ड 60 इलाके के लोगों बंदरों से परेशान है. उनका कहना है कि उनकी ना नगर निगम सुन रहा है, ना वन विभाग सुन रहा है, इसलिए उन्होंने बंदर बन कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और बंदरों को पकड़ने की मांग की. बंदरों की समस्या से परेशान वार्ड-60 के लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया. कई लोग बंदर के मुखौटे पहनकर और बंदरों की तरह हरकत करते हुए कमिश्नरी चौराहे से कलेक्ट्रेट पहुंचे.
गोरखपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोतवाली रोड पर फर्नीचर के गोदाम में लगी आग
धू-धूकर जलने लगा गोदाम, शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, फायर विभाग को रात 9:48 बजे मिली आग लगने की सूचना, फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों और जांबाजों ने भीषण आग पर 2 घंटे में आग पर पाया काबू
किसान कारवां 2.0 | जोनल किसान महासभा
75 जिलों से उठी किसानों की आवाज अब 9 एग्रो-क्लाइमेटिक जोन में नई दिशा तय करेगी
आइए, किसान, कृषि विशेषज्ञ और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोग एक मंच पर मिलकर विचार, मंथन, नेतृत्व और सम्मान के साथ खेती के भविष्य पर चर्चा करें
स्थान: चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर
समय: सुबह 10 बजे से
प्रगतिशील किसानों का महामंच- किसान कारवां 2.0

चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित सिखों के पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब में एक बार फिर मौसम ने करवट बदली है. बीती रात से निचले इलाकों में बारिश का दौर जारी रहा, वहीं ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है. हेमकुंड साहिब के साथ ही बदरीनाथ धाम और चमोली की तमाम ऊंची पर्वत चोटियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं. बर्फबारी के चलते पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है और सर्दियों की आहट साफ नजर आने लगी है. खास बात यह है कि कल, 10 अक्टूबर को हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने जा रहे हैं. कपाट बंद होने से ठीक पहले हुई इस जबरदस्त बर्फबारी ने हेमकुंड साहिब की खूबसूरती को और भी निखार दिया है. हालांकि, लगातार बदलते मौसम और बर्फबारी के बीच उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड का असर भी बढ़ गया है.
देश के कई राज्यों में मॉनसून की वापसी के बीच बारिश और आंधी का दौर जारी है. मौसम विभाग ने 9 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
Copyright©2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today