Advertisement
Agriculture News Live Updates: यूपी के अमेठी में इलेक्ट्रिक फेंस के संपर्क में आने से 2 किसानों की मौत

Agriculture News Live Updates: यूपी के अमेठी में इलेक्ट्रिक फेंस के संपर्क में आने से 2 किसानों की मौत

क‍िसान तक Noida | Jun 19, 2026, 1:58 PM IST

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले कुछ दिनों में अपनी रफ्तार बढ़ा सकता है और 23 जून 2026 के आसपास तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के अतिरिक्त हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है. दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में पूरे सप्ताह कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत हैं.

Agriculture Live BlogAgriculture Live Blog

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अगले कुछ दिनों में अपनी रफ्तार बढ़ा सकता है और 23 जून 2026 के आसपास तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के अतिरिक्त हिस्सों के साथ छत्तीसगढ़ के कुछ क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है. दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में पूरे सप्ताह कहीं-कहीं तेज बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत हैं. वहीं गर्मी से राहत सभी जगह नहीं मिलेगी, क्योंकि मध्य प्रदेश में 21 जून तक, विदर्भ में 20 जून तक, तेलंगाना में 19 जून तक लू जैसी स्थिति बने रहने का अनुमान है. यहां मौसम की खबरों के लाइव अपडेट्स के अलावा आप किसान (Farmers), खेती (Agriculture), PM Kisan Samman Nidhi Scheme, किसान आंदोलन (Farmers Protest), पशुपालन, (Animal Husbandry), कृषि तकनीक (Agriculture Technology), खाद (Fertilizer), बीज (Seeds), सरकारी योजनाएं (Government Schemes), फसलें (Crops) और किसानों की सफलता की कहानी (Farmer success story) पढ़ सकते हैं.

1:57 PM(5 घंटे में)

यूपी के अमेठी में इलेक्ट्रिक फेंस के संपर्क में आने से 2 किसानों की मौत

Posted by :- Sandeep kumar

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में कथित तौर पर बिजली वाली बाड़ के एनर्जाइजर (जिसे 'झटका मशीन' भी कहा जाता है) के संपर्क में आने से दो किसानों की मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि रामबोध यादव (58) और हीरालाल (50) गुरुवार रात करीब 11 बजे जगदीशपुर पुलिस स्टेशन इलाके के हरपालपुर गांव में अपने खेतों में गए थे, तभी उन्हें उस मशीन से जबरदस्त बिजली का झटका लगा.

1:07 PM(4 घंटे में)

बागपत में पकड़ा गया करीब 580 KG नकली पनीर, प्रशासन ने गड्ढा खोदकर किया नष्ट

Posted by :- Sandeep kumar

बागपत में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ौत क्षेत्र में एक विशेष अभियान के तहत छापेमारी की. इस दौरान गाजियाबाद से लाई जा रही 580 किलो से अधिक नकली पनीर और 240 किलो संदिग्ध क्रीम की बड़ी खेप को बाजार में खपने से पहले ही पकड़ लिया गया. 

अधिकारियों ने इस मिलावटी और स्वास्थ्य के लिए खतरनाक उत्पाद के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए. इसके बाद लाखों रुपये कीमत के इस पूरे माल को जनता की सेहत की सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खुदवाकर जमीन में दफनाकर पूरी तरह नष्ट कर दिया.

12:24 PM(4 घंटे में)

बिहार में आम महोत्सव का हुआ शुभारंभ, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने किया उद्घाटन

Posted by :- Sandeep kumar

बिहार कृषि विभाग के बामेती परिसर में आम महोत्सव का हुआ शुभारंभ. कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने महोत्सव का किया उद्घाटन.हर साल की भांति इस वर्ष भी उद्यान निदेशालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय आम महोत्सव-2026 का आयोजन 19 से 21 जून तक किया जा रहा है. इस महोत्सव को लेकर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार की सुगंधित मिट्टी में उपजे फलों के राजा आम को समर्पित लोकप्रिय “आम महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान आम उत्पादन से जुड़ी आधुनिक तकनीकों का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा. साथ ही “आम खाओ, इनाम पाओ” प्रतियोगिता, कृषि क्विज, क्रेता-विक्रेता सम्मेलन सहित कई अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

11:43 AM(3 घंटे में)

मॉनसून के लिए दिल्ली अभी दूर, इस महीने नहीं होगी एंट्री

Posted by :- Sandeep kumar

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोगों को अभी मॉनसून का लंबा इंतजार करना होगा. मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में मॉनसून सामान्य तारीख 27 जून के बजाय जुलाई के पहले हफ्ते में दस्तक दे सकता है.इसकी मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में अनुकूल मौसम प्रणाली का न बनना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, सामान्य तौर पर जून के आखिरी हफ्ते में मॉनसून की एंट्री हो जाती है, लेकिन इस बार देरी होने की संभावना है.

11:00 AM(2 घंटे में)

खाद खरीद के ऑनलाइन सिस्टम पर सवाल, सांसद ने की ‘फर्टिलाइजर सेल फ्रेमवर्क’ ऐप बंद करने की मांग

Posted by :- Sandeep kumar

जालना के सांसद कल्याण काले ने केंद्र सरकार से मौजूदा खरीफ सीजन के लिए हाल ही में शुरू किए गए 'फर्टिलाइज़र सेल के लिए फ्रेमवर्क' (Framework for Fertilizer Sale) मोबाइल ऐप को रोकने का आग्रह किया है. उन्होंने किसानों के बीच तकनीकी समस्याओं और कम डिजिटल साक्षरता का हवाला दिया है.

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जे.पी. नड्डा को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में पायलट आधार पर लागू किए गए इस ऐप ने किसानों, उर्वरक विक्रेताओं और कृषि सेवा केंद्र संचालकों के बीच गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं.

इस ऐप को यूरिया और डीएपी (DAP) जैसे सब्सिडी वाले उर्वरकों की बुकिंग और वितरण को सुव्यवस्थित करने के लिए पेश किया गया है.

काले ने अपने पत्र में दावा किया कि बुकिंग प्रक्रिया के दौरान अक्सर तकनीकी खराबी आती है. उन्होंने कहा कि किसानों में तकनीकी ज्ञान और डिजिटल साक्षरता की कमी इस समस्या को और बढ़ा रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि ऐप को पेश करने से पहले उपयोगकर्ताओं और विक्रेताओं को उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया था. 

10:25 AM(2 घंटे में)

केरलम के CM और वित्त मंत्री वीडी सतीशन पेश किया वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट

Posted by :- Sandeep kumar

तिरुवनंतपुरम: केरलम के मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री वीडी सतीशन ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट पेश किया. यह UDF सरकार का पहला बजट है. 

9:45 AM(एक घंटा में)

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर लिया करवट, आज कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज के लिए उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

वहीं राज्य के अन्य जिलों में आंधी और बारिश की संभावना के चलते येलो अलर्ट घोषित किया गया है. राजधानी देहरादून समेत कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग ने संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बरतने की सलाह दी है. 

9:09 AM(19 मिनट में)

लखनऊ के कठवारा में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक विशेष 'साइबर पंचायत' का आयोजन

Posted by :- Sandeep kumar

लखनऊ के बक्शी का तालाब क्षेत्र स्थित ग्राम कठवारा में साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे को देखते हुए एक विशेष "साइबर पंचायत" का आयोजन किया गया. मानसिक स्वास्थ्य और नारी सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्यरत संस्था Psy-Naree और RT Cyber Academy के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. 


देश के प्रतिष्ठित साइबर विशेषज्ञ रक्षित टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित इस साइबर पंचायत में किसानों, गृहिणियों, विद्यार्थियों, दुकानदारों और बुजुर्गों को ऑनलाइन ठगी के बदलते तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का उद्देश्य साइबर सुरक्षा को शहरों से निकालकर गांवों तक पहुंचाना था. 

8:35 AM(15 मिनट पहले)

 हिमाचल में मौसम का बिगड़ा का मिजाज, 19 से 22 जून तक कई जिलों में आंधी तूफान-बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बिगड़ने का पूर्वानुमान है. प्रदेश में 19 से 22 जून तक बारिश के साथ-साथ आंधी चलने और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 19 से 22 जून तक हिमाचल प्रदेश के मैदानी और मध्यवर्ती जिलों में दोपहर बाद और शाम के वक्त आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश देखने को मिल सकती है. इसको देखते हुए चेतावनी भी जारी की गई है. इसके अलावा जिला कांगड़ा, मंडी, शिमला और कुल्लू में 19 जून को बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि को लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

8:04 AM(एक घंटा पहले)

तमिलनाडु में फसल लोन माफी और धान की कीमत की मांगों को लेकर राज्यव्यापी भूख हड़ताल करेंगे किसान

Posted by :- Sandeep kumar

तमिलनाडु ऑल फार्मर्स एसोसिएशन ने आरोप लगाया है कि अधिकारी मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को फसल लोन माफी के मामले में गुमराह कर रहे हैं. इसके विरोध में एसोसिएशन ने 30 जून को राज्यव्यापी भूख हड़ताल की घोषणा की है. वे जमीन के रकबे (क्षेत्रफल) के आधार पर पूरा लोन माफ करने और धान का खरीद मूल्य 3,500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग कर रहे हैं. 

 

7:43 AM(एक घंटा पहले)

बुलढाना में बोरी भर के फटाखे लेकर जिला अधिकारी कार्यालय में घूसा किसान, फटाखे फोड़ने का किया प्रयास

Posted by :- Sandeep kumar

महाराष्ट्र के बुलढाणा मे अपने घर के सामने पिछले 4 दिनों से किसानो की संपूर्ण कर्जमाफी और जो कर्जमाफी सरकार ने जाहिर की है उसे खारिज करने के लिए अन्नत्याग आंदोलन शुरू किया है.

आंदोलन के दूसरे दिन से ही महाराष्ट्र के कई जिलों के किसान आक्रामक दिखाई दिये, बुलढाणा जिले के कई गांव शहरों मे किसान रास्ते पर उतरे हैं, कल बुलढाणा जिला अधिकारी कार्यालय पर एक युवा किसान ने आत्मदाह का प्रयास किया, तो कुछ किसानों ने दूध, गोभी और टमाटर की फसल को फेंका.

7:05 AM(2 घंटे पहले)

कई राज्यों में बारिश के बीच लू और धूल भरी आंधी का भी अलर्ट

Posted by :- Sandeep kumar

देश में एक तरफ कई राज्यों में बारिश के संकेत हैं, तो दूसरी ओर उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में लू और धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है. साथ ही दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की रफ्तार अभी भी कमजोर बनी हुई है और इसका विस्तार रुक-सा गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इंटीरियर तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश के दौर देखने को मिल सकते हैं.

उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों-पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली में गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है. तेज हवाओं के कारण तापमान में अचानक बदलाव और अस्थिर मौसम देखने को मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) की स्थिति बन सकती है. दिन के समय तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है.